गजब: 34 दिन में 20 देशों से गुजरते हुए 20 हजार KM का सफर, कार से यूं भारत पहुंचा शख्स

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 6, 2022, 06:11 PM IST

Ajab Gajab News: जालंधर का रहने वाला एक शख्स रोड ट्रिप के जरिए अमेरिका से भारत पहुंच गया। इस दौरान उन्होंने 20 देशों की यात्रा की।

KEY HIGHLIGHTS
  • रोड ट्रिप के जरिए अमेरिका से भारत पहुंचा शख्स
  • 20 देश होते हुए 20 हजार किलोमीटर की यात्रा की
  • सोशल मीडिया पर शख्स की कहानी वायरल

Ajab Gajab News: कहते हैं शौक बड़ी चीज है। दुनिया में शायद ही कोई ऐसा होगा, जिसे किसी चीज का शौक ना हो। कुछ लोग तो शौक पूरी करने के लिए अपना सबकुछ दांव पर लगा देते हैं। किसी को घूमने का शौक होता है, तो किसी को खाने का शौक होता है। किसी को पैसे कमाने का शौक, तो किसी को नाम कमाने का शौक होता है। लेकिन, एक शख्स को रोड ट्रिप का इतना शौका था कि वो कार चलाकर अमेरिका से भारत पहुंच गया। इस बात को सुनकर हो सकता है आपको हैरानी हो रही होगी, या फिर यकीन नहीं हो रहा होगा। लेकिन, यह सच है। तो आइए, जानते हैं क्या है पूरा मामला?

Road Trip

कार चलाकर अमेरिका से भारत पहुंचा शख्स

आप में से कई लोगों रोड ट्रिप करते होंगे। कभी एक शहर से दूसरे तक या फिर देश के अन्य शहर बाइक, कार से घूमने जाते होंगे। लेकिन, पंजाब के रहने वाले एक शख्स ने तो हद कर दी। उन्होंने कार से अमेरिका से भारत आने का फैसला किया। इतना ही नहीं अपने इस शौक को उन्होंने 34 दिन में पूरे भी कर लिए। इन साहब का नाम है लखविंदर सिंह, जो मूलरूप से पंजाब के जालंधर के रहने वाले हैं। अमेरिका के कैलिफोर्निया स्थित सैक्रामेंटो में उनके परिवार का अपना बिजनेस है। लखविंदर ने बताया कि कोरान काल में उन्होंने प्लान बनाया कि वो अपने गांव अपनी गाड़ी से जाएंगे। हालांकि, उस वक्त वो नहीं जा सके। लेकिन, उन्होंने अब अपने सपने को पूरा कर लिया है। लखविंदर सिंह ने बताया कि 34 दिनों में उन्होंने 20 देशों से गुजरते हुए 20 हजार किलोमीटर का सफर करते हुए भारत पहुंचे।

End of Feed