गर्मी से बचाने के लिए ट्रैफिक सिग्‍नल पर की गई दिलखुश करने वाली व्‍यवस्‍था, पुड्डुचेरी से सामने आया VIDEO

Pudducherry Green Shade Video : सोशल मीडिया मंच एक्‍स पर वायरल वीडियो में आप दोपहिया वाहन सवारों को ट्रैफिक सिग्‍नल पर ग्रीन शेड के नीचे इंतजार करते देख सकते हैं। ग्रीन शेड में हरे रंग का नेट ट्रैफिक सिग्‍नल के सहारे बांधा गया है।

Pudducherry Green Shade Video: भारत के कई हिस्सों में इन दिनों भीषण गर्मी से लोग बेहाल हो चुके हैं। सामान्य से अधिक तापमान रिकॉर्ड होने के बाद अब पुडुचेरी लोक निर्माण विभाग (PWD) ने गर्मी से निपटने के लिए कमाल का इंतजाम किया है। अब सोशल मीडिया पर यूजर्स पीडब्‍ल्‍यूडी के कारनामे की जमकर तारीफ कर रहे हैं। दरअसल, भीषण गर्मी में ट्रैफिक सिग्‍नल पर रुककर इंतजार करने वाले यात्रियों को राहत देने के लिए विभाग ने हरे नेट का शेड लगाया है। एक एक्स यूजर ने इस पहल का वीडियो शेयर किया और अधिकारियों के प्रयासों की खूब तारीफ की।

पुड्डुचेरी का वीडियो वायरल।

एक्‍स पर वायरल हुआ वीडियो

सोशल मीडिया मंच एक्‍स पर वायरल वीडियो में आप दोपहिया वाहन सवारों को ट्रैफिक सिग्‍नल पर ग्रीन शेड के नीचे इंतजार करते देख सकते हैं। ग्रीन शेड में हरे रंग का नेट ट्रैफिक सिग्‍नल के सहारे बांधा गया है। इस शेड को लगाने का फायदा ये है कि, गर्मी में ट्रैफिक सिग्‍नल पर देर तक रुकने वाले यात्रियों को धूप से राहत मिल सकेगी और हीटस्‍ट्रोक जैसी बीमारियों से भी लोग बच सकेंगे। इंटरनेट यूजर्स ने इस पहल की सराहना करने के साथ इसे अच्छा और उत्कृष्ट बताया।

End of Feed