Video: 48 मिनट में ढूंढ़ निकाले 100 भारतीय! न्यूयॉर्क के टाइम्स स्क्वायर पर मुंबई के कंटेंट क्रिएटर का अनोखा चैलेंज

मुंबई के कंटेंट क्रिएटर प्रणय जोशी ने न्यूयॉर्क के टाइम्स स्क्वायर में एक घंटे के अंदर 100 भारतीयों को ढूंढ़ने का अनोखा चैलेंज लिया और सिर्फ 48 मिनट में इसे पूरा कर दिखाया।

सोशल मीडिया (Social Media) पर हर दिन कई वीडियो वायरल होते हैं, लेकिन कुछ वीडियो अपने अलग आइडिया की वजह से लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लेते हैं। इन दिनों ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें मुंबई के एक कंटेंट क्रिएटर ने न्यूयॉर्क के मशहूर टाइम्स स्क्वायर में एक अनोखा चैलेंज पूरा करके लोगों को हैरान कर दिया।

Video Of 100 Indians Challenge at times square

कंटेंट क्रिएटर ने रखा न्यूयॉर्क टाइम्स स्क्वायर पर 100 भारतीयों को खोजने का चैलेंज (Instagram/@prannayjoshi)

1 घंटे में 100 भारतीयों को खोजने का चैलेंज

इस चैलेंज में प्रणय जोशी नाम के एक कंटेंट क्रिएटर ने सिर्फ एक घंटे के अंदर 100 भारतीयों को ढूंढ़ने की चुनौती रखी। उन्होंने कैमरा ऑन किया, एक घंटे का टाइमर शुरू किया और टाइम्स स्क्वायर की भीड़ में लोगों से सिर्फ एक सवाल पूछना शुरू किया। "क्या आप भारत से हैं?" चैलेंज की शुरुआत ही शानदार रही। सबसे पहले जिन लोगों से उन्होंने बात की, उनमें पूरे 12 लोग भारतीय निकले। इससे उनका कॉन्फिडेंस बढ़ गया और वह लगातार अलग-अलग लोगों से बात करते रहे।

End of Feed