Viral Video: आसमान छोड़ कैफे में आ बसा 'मोटू कबूतर', अब खुद नहीं उड़ता पर स्नैक्स उड़ाता है

सोशल मीडिया पर इस समय एक कबूतर वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसे देखने के बाद आप भी अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। वायरल वीडियो में कबूतर कई बार उड़ने की कोशिश करता है लेकिन उड़ नहीं पाता है। इंटरनेट यूजर्स कई मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं।

आज का समय सोशल मीडिया का है। स्मार्ट फोन चलाने वाला लगभग हर शख्स सोशल मीडिया पर एक्टिव है। सोशल मीडिया पर आज कल पशु-पक्षियों के भी अनगिनत वीडियो देखने को मिलते हैं। जहां पर कुछ वीडियो तो लड़ाई-झगड़े के होते हैं। वहीं पर कुछ वीडियो ऐसे भी होते हैं। जिसे देखने के बाद आपको भी हंसी आ जाएगी। इस समय भी एक ऐसा ही वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

Fat pigeon viral video

आसमान छोड़ कैफे में आ बसा 'मोटू कबूतर'(फोटो:X/ @Digital_khan01)

इंटरनेट पर वायरल इस 20 सेकंड के वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक कबूतर सड़क पर बड़े मजे से घूमता हुआ दिखाई देता है। यह कई बार उड़ने की कोशिश भी करता है, लेकिन उड़ नहीं पाता। सोशल मीडिया यूजर्स इसके आसमान में उड़ान नहीं भरने का कारण इसका वजन बता रहे हैं। उनका मानना है कि यह ज्यादा खाकर मोटा हो गया है। इसलिए उड़ नहीं पा रहा है। वीडियो में कुछ लोग इसके डगमगा कर चलने के तरीके पर हंसते हुए नजर आते हैं।

End of Feed