OMG: झरने के नीचे एंजॉय कर रहे थे लोग तभी तेजी से बढ़ गया पानी, कैमरे में रिकॉर्ड हुआ LIVE मौत का Video

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Dec 24, 2022, 05:14 PM IST

Shocking Video: इस वीडियो को देखकर सोशल मीडिया यूजर्स की डर के मारे हालत खराब हो रही है। आप 71 सेकंड के वीडियो को देखकर हक्के-बक्के रह जाएंगे। ये मंजर बेहद डरावना है।

KEY HIGHLIGHTS
  • रूह कंपाने वाला वीडियो वायरल
  • वीडियो देखकर रह जाएंगे हैरान
  • कई लोग बह गए पानी में

Shocking Video: सोशल मीडिया पर दिल दहलाने वाला वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे। वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ लोग हिल स्टेशन एंजॉय करने गए थे। इस बीच वह झरने के नीचे बैठकर मौज-मस्ती कर रहे थे। तभी अचानक से झरने का पानी बढ़ जाता है और कई लोग देखते ही देखते पानी में बह जाते हैं। इसका वीडियो सामने आने के बाद लोगों की रूह कांप गई है। आप देख सकते हैं कि लोग तिनके की तरह पानी में बह जाते हैं।

jharna

शॉकिंग वीडियो (ट्विटर)

वीडियो देख कांप जाएंगे आप

वीडियो देखकर सोशल मीडिया यूजर्स के रातों की नींद उड़ गई है। वीडियो फिलीपींस के कैटमोन टाउन स्थित तिनुबदन वॉटर फॉल्स का बताया जा रहा है। वैसे तो वीडियो पिछले साल का है लेकिन एक बार फिर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखकर सोशल मीडिया यूजर्स की डर के मारे हालत खराब हो रही है। आप 71 सेकंड के वीडियो को देखकर हक्के-बक्के रह जाएंगे। ये मंजर बेहद डरावना है। ट्विटर पर यह वीडियो @TansuYegen नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। देखें वीडियो-

End of Feed