Viral Video: कहते हैं कि अगर नीयत सच्ची हो और लोग एक साथ खड़े हो जाएं, तो बड़ी से बड़ी मुश्किल को भी आसान बनाया जा सकता है। ऐसा ही एक रोंगटे (Shocking Video) खड़े कर देने वाला और दिल छू लेने वाला मामला चीन से सामने आया है, जहां इंसानियत और एकजुटता की एक अद्भुत मिसाल देखने को मिली। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने पूरी दुनिया का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे एक हादसे के बाद अनजान राहगीर किसी 'सुपरहीरो' से कम साबित नहीं हुए।
राहगीरों ने जीता दिल (तस्वीर साभार- @nypost)
ये भी पढ़ें - VIDEO: 70 साल की उम्र, कैंसर से पति की मौत और 2 दृष्टिहीन बच्चे...इस मां का संघर्ष देख आंखों में आ जाएंगे आंसू!
सड़क पर एक 14 साल की लड़की अपने स्कूटर के साथ जा रही थी, तभी अचानक एक सफेद रंग की SUV कार से उसकी टक्कर हो गई। हादसा इतना भयानक था कि लड़की और उसका स्कूटर सीधे SUV के नीचे दब गए। लड़की कार के निचले हिस्से में बुरी तरह फंस गई थी और हर बीतता सेकंड उसके लिए जानलेवा साबित हो सकता था। हादसा होते ही सड़क पर अफरा-तफरी मचने के बजाय वहां मौजूद लोगों ने जो किया, उसने सबका दिल जीत लिया। आस-पास से गुजर रहे राहगीर, दुकानदार और अन्य वाहन चालक बिना अपनी परवाह किए तुरंत कार की ओर दौड़े। देखते ही देखते लगभग 15 से 20 लोग गाड़ी के चारों तरफ जमा हो गए। सभी ने एक साथ मिलकर कार को उठाने का फैसला किया। भारी-भरकम SUV को अकेले या दो-चार लोगों के लिए उठाना असंभव था। लेकिन, लोगों ने हिम्मत नहीं हारी। सभी ने मिलकर पूरी ताकत लगाई और कार को एक तरफ से हवा में उठा दिया। जैसे ही कार थोड़ी ऊपर उठी, कुछ लोगों ने तुरंत समझदारी दिखाते हुए फंसी हुई मासूम बच्ची को सावधानीपूर्वक बाहर खींच लिया। देखें वीडियो...
'मसीहा' बनकर आए राहगीर
वीडियो देखकर एक पल के लिए आप भी जरूर सहम गए होंगे। यह पूरी घटना वहां मौजूद किसी व्यक्ति के कैमरे में कैद हो गई। अब यह वीडियो वायरल हो रहा है। एक्स पर इस वीडियो को nypost ने शेयर किया है। इस वीडियो पर लोग जमकर कमेंट भी कर रहे हैं। कुछ लोग राहगीरों की इस तत्परता और निस्वार्थ भाव से की गई मदद की जमकर तारीफ कर रहे हैं। यूजर्स का कहना है कि आज के दौर में जहां लोग हादसों के समय सिर्फ वीडियो बनाने में व्यस्त हो जाते हैं, वहीं इन अनजान लोगों ने एक मासूम की जान बचाकर साबित कर दिया कि दुनिया में इंसानियत आज भी जिंदा है।
