Video: जानलेवा जुगाड़... बस के पीछे चमगादड़ की तरह लटके थे लोग, सड़क पर अनोखा नजारा देख हर कोई हैरान

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें चलती बस के पीछे बंपर पर बैठकर कई युवक यात्रा करते हुए नजर आ रहे हैं। इस जानलेवा जुगाड़ को देखकर लोग दंग रह गए। आलम ये है कि लोग इसे देसी जुगाड़ का सबसे खतरनाक और बेवकूफाना उदाहरण बता रहे हैं।

Viral Video: सोशल मीडिया की दुनिया में आए दिन अनोखे और अजीबोगरीब वीडियो देखने को मिलते हैं। कभी लोग अपनी प्रतिभा से दिल जीत लेते हैं, तो कभी ऐसे खतरनाक कारनामे करते हैं जिन्हें देखकर रोंगटे खड़े हो जाते हैं। हाल ही में एक ऐसा ही हैरान कर देने वाला वीडियो इंटरनेट पर तहलका मचा रहा है, जिसमें कुछ युवक चलती बस के पीछे खतरनाक तरीके से लटके हुए दिखाई दे रहे हैं। आलम ये है कि सड़क पर इस अनोखे नजारे को देखकर लोग हक्के-बक्के रह गए।

End of Feed