मास्टर जी के सामने इस बच्चे की दादागिरी देख लोगों की छूट गई हंसी, आप भी देखें यह मजेदार Video

सोशल मीडिया पर एक बच्चे का वीडियो खूब वायरल हो रहा है। जिसे देख लोग अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं। इस वीडियो में एक बच्चा अपने शिक्षक को फीस की धौंस दिखाते हुए उन्हें धमका रहा है।

अधिकतर छोटे बच्चे शर्मीले स्वभाव के होते हैं। बाहर के लोगों के सामने वे थोड़े डरे-सहमे से नजर आते हैं। मगर कुछ बच्चों का कॉन्फिडेंस देख ऐसा लगता है जैसे ये ही पूरे इलाके के दादा हों। हाल में एक ऐसे ही नन्हे बच्चे का वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें वह अपने गुरु जी के सामने ऐसी दादागिरी झाड़ रहा है कि वीडियो देख लोग अपनी हंसी रोक ही नहीं पाए।

funny video of kids bossy attitude in front of the teacher

इस बच्चे का वीडियो देख हंसते-हंसते लोटपोट हो गए लोग (Image Credit- Instagram/@trolls.ox, AI Generated Image)

बच्चे ने अपने टीचर को दिखाई गजब की धमक

वायरल वीडियो (Viral Video) एक क्लास रूम का है, जहां छोटे-छोटे बच्चे अपने टीचर के साथ पढ़ाई कर रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक छोटा बच्चा टीचर के पास आता है और उनके सामने खड़ा हो जाता है। जब टीचर उससे पूछता है कि यहां क्यों खड़े हो तो वह कहता है कि कुछ काम दे दो। टीचर बोलते हैं कि अभी तो दिया था, आज मैं दो बार तुम्हें काम दे चुका हूं। अब नहीं दूंगा, जाओ यहां से।

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:

बच्चे का जवाब सुनकर टीचर रह गए हैरान

इसके बाद बच्चा उन्हें जो जवाब देता है, वह सुनकर टीचर हैरान रह जाते हैं। दरअसल, बच्चा उन्हें बोलता है कि काम नहीं दोगे तो फीर फीस किस बात की लेते हो? काम तो देना पड़ेगा। इस पर टीचर बोलते हैं कि फीस तो मैं पढ़ाने की लेता हूं। इसके बाद वीडियो (Video) इस प्वाइंट पर खत्म हो जाता है। फिलहाल, यह वीडियो सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रहा है। वीडियो देखने के बाद लोग बच्चे के कॉन्फिडेंस की खूब तारीफ कर रहे हैं। वहीं, कई लोग बच्चे की फेशियल एक्सप्रेशन की भी खूब तारीफ कर रहे हैं। जहां देखा जा सकता है कि बच्चा टीचर के सामने पूरी धमक के साथ बात कर रहा है।

इस वायरल वीडियो (Viral Video) को सोशल मीडिया के तमाम प्लेटफॉर्म्स पर खूब शेयर किया जा रहा है। हमने इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर पोस्ट @trolls.ox नाम के अकाउंट से लिया है। जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा और लाइक किया है। वीडियो पर तमाम लोगों के मजेदार कमेंट्स भी आए हैं।

End of Feed