Social Media का दिल जीत ले गया यह पेंग्विन कपल, समुद्र किनारे एक-दूसरे का हाथ थामे दिखे, Video Viral

दक्षिण अफ्रीका के बाउल्डर्स बीच पर एक-दूसरे का फ्लिपर थामकर चलते दो पेंग्विन का प्यारा वीडियो वायरल हो रहा है। इस मासूम नजारे ने सोशल मीडिया पर लोगों का दिल जीत लिया है।

सोशल मीडिया (Social Media) पर जानवरों के कई वीडियो सामने आते हैं, लेकिन कुछ वीडियो ऐसे होते हैं, जिन्हें देखकर चेहरे पर अपने आप मुस्कान आ जाती है। इन दिनों दो छोटे पेंग्विन का ऐसा ही प्यारा वीडियो लोगों का ध्यान खींच रहा है। वीडियो में दोनों पेंग्विन दक्षिण अफ्रीका के एक समुद्र तट पर एक-दूसरे के फ्लिपर यानी हाथ जैसे पंख को थामकर धीरे-धीरे चलते दिखाई दे रहे हैं। इनका अंदाज इतना प्यारा है कि लोग इन्हें देखकर प्यार की मिसाल देने लगे। इस वीडियो को सोशल साइट एक्स पर @Rainmaker1973 ने भी शेयर किया है।

penguin couple holding hands south africa viral video

समुद्र किनारे हाथ थामकर चलते दो पेंग्विन (X/@Rainmaker1973)

कहां का है यह प्यारा वीडियो?

मिली जानकारी के मुताबिक, यह वीडियो (Video) साल 2018 का है। इसे नोर्मा लैंडेरोस-रामिरेज ने दक्षिण अफ्रीका के केप टाउन के पास स्थित बाउल्डर्स बीच पर रिकॉर्ड किया था। वह अपने पति के साथ हनीमून पर गई थीं। इसी दौरान उनकी नजर दो पेंग्विन पर पड़ी, जो पानी से निकलकर रेत पर साथ-साथ चल रहे थे। दोनों पेंग्विन के चलने का अंदाज इतना अनोखा था कि नोर्मा ने तुरंत अपने मोबाइल में इस पल को रिकॉर्ड कर लिया। बाद में वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। अब कई साल बाद भी लोग इसे देखकर उतने ही खुश होते हैं।

End of Feed