Delhi Metro: दिल्ली मेट्रो में अब यात्रियों ने खेला ताश का खेल, नजारा देख यूजर्स हुए शॉक्ड, कहा - यहां कुछ भी हो सकता है

इंस्टाग्राम पर दिल्ली मेट्रो का एक और वीडियो सामने आया है, जिसे देखने के बाद आपको लोकल ट्रेन की याद आ जाएगी। दरअसल, कुछ यात्री मिलकर आपस में ताश का गेम खेलते नजर आ रहे हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • दिल्ली मेट्रो में ताश का खेल
  • यात्रियों ने खेला कार्ड
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

Delhi Metro Viral Video: दिल्ली मेट्रो का नाम आते ही दिमाग में कई तरह मोमेंट सामने आ जाते हैं। बीते एक साल में दिल्ली मेट्रो के कई सारे वीडियोज ने सोशल मीडिया पर सनसनी मचाकर रख दिया है। ऐसे में काफी सारे तो ऐसे वीडियो है, जो इतने खतरनाक और वाहियात हैं कि इनमें से कुछ तो घर के लोगों के साथ देखने लायक भी नहीं हैं। हाल ही में एक और वीडियो ने इंटरनेट पर तहलका मचा रखा है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में दिल्ली मेट्रो का नजारा दिख रहा है, जिसमें कुछ यात्री बैठकर आराम से ताश की गड्डी खेल रहे हैं। जुआं खेलने का उनका ये वीडियो पास खड़े एक शख्स ने रिकॉर्ड कर लिया, जिससे ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। इससे पहले भी दिल्ली मेट्रो के कई सारे वीडियो सामने आ चुके हैं। इनमें किसिंस सीन, फाइट सीन से लेकर गाने और डांस तक का वीडियो सामने आ चुके हैं।

End of Feed