वायरल न्यूज़

Stunt Video: बाइक पर लटककर किया ऐसा खतरनाक स्टंट, देखते ही हलक में अटक जाएगी सांस

सोशल मीडिया पर स्टंट का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक लड़का बाइक से खतरनाक स्टंट करता हुआ नजर आ रहा है। ऐसे में लोग उसके स्टंट को लेकर काफी कमेंट भी कर रहे हैं।

Image

शख्स ने किया खतरनाक स्टंट (X)

KEY HIGHLIGHTS
  • शख्स ने किया खतरनाक स्टंट
  • स्टंट देख कांप जाएगी रूह
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

Bike Stunt Viral Video: इंटरनेट पर बाइक के कई सारे वीडियो वायरल होते रहते हैं। इसमें से कुछ लोगों को नॉर्मल लगते हैं और कुछ तो बेहद खतरनाक होते हैं। हाल ही में स्टंट का एक खतरनाक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया गया है। इस वीडियो में एक शख्स बाइक से स्टंट करता नजर आ रहा है, जिसे देखकर आपकी आंखें खुली की खुली रह जाएंगी।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में शख्स बाइक से खतरनाक स्टंट कर रहा है। इस दौरान वह बाइक के पिछले हिस्से पर लटककर स्टंट करता दिख रहा है, जो बेहद ही खतरनाक है। ऐसा करने से जान भी जा सकती है लेकिन फिर भी इस लड़के ने कमाल कर दिखाया है। लड़के के इस स्टंट को देखकर लोग उसकी जमकर तारीफ कर रहे हैं और उसके वीडियो को काफी शेयर भी कर रहे हैं।

शख्स ने किया खतरनाक स्टंट

एक्स पर शेयर किए गए इस वीडियो पर काफी लोगों के रिएक्शन सामने आए हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा है कि ऐसे खतरनाक स्टंट से जान भी जा सकती है। वहीं, एक यूजर ने लिखा है कि लड़के ने तो कमाल कर दिखाया। बता दें, इस वीडियो को '@ChapraZila' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिस पर अब तक 26 हजार से अधिक व्यूज आ चुके हैं।

Kishan Gupta
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article