ट्रेन के टॉयलेट में 6 घंटे से बंद था युवक, रेलवे के कर्मचारियों ने दरवाजा तोड़कर निकाला बाहर

ट्रेन के टॉयलेट में एक यात्री 6 घंटे तक बंद रहा। जब अन्य यात्रियों ने इसकी सूचना दी तो रेलवे के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और दरवाजा को तोड़ने लगे। थोड़ी सी मशक्कत करने के बाद ट्रेन के टॉयलेट के दरवाजे का लॉक तोड़ा गया और उस यात्री को बाहर निकाला गया।

ट्रेन में यात्रा करने पर थोड़ी बहुत परेशानियों का सामना तो सभी को करना पड़ता है। लेकिन हाल में भारतीय रेलवे की एक ट्रेन में बड़ी ही विचित्र समस्या आ गई। जिसने सभी यात्रियों को परेशान करके रख दिया। दरअसल, एक ट्रेन में एक व्यक्ति ने खुद को टॉयलेट के अंदर बंद कर लिया और उसने 6 घंटे से ट्रेन का दरवाजा नहीं खोला। इस शख्स का वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

railway staff opens the door

टॉयलेट का दरवाजा तोड़ता रेलवे स्टाफ (Instagram/@i_am_saleem_)

युवक ने ट्रेन के टॉयलेट में खुद को 6 घंटे तक बंद कर लिया

वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक युवक ने ट्रेन के टॉयलेट में खुद को 6 घंटे तक बंद कर लिया, और जब रेलवे कर्मचारियों ने दरवाजा तोड़कर उसे बाहर निकाला। ये घटना हाल ही में एक पैसेंजर ट्रेन में घटी, जहां एक युवक टॉयलेट में घुसा और अंदर से दरवाजा लॉक कर लिया। शुरुआत में यात्रियों को लगा कि शायद कोई तकनीकी खराबी है, लेकिन जैसे-जैसे समय बीता, चिंता बढ़ती गई। करीब 6 घंटे तक दरवाजा बंद रहा, और अंदर से कोई आवाज या प्रतिक्रिया नहीं आई। अन्य यात्री बारी-बारी से दरवाजा खटखटाते रहे, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। आखिरकार, यात्रियों ने रेलवे स्टाफ को सूचना दी।

End of Feed