Video: घरों में अखबार फेंकते-फेंकते शख्स का निशाना हुआ पक्का, चलती बाइक से भी सटीक जगह फेंक देता है पेपर

सोशल मीडिया पर वायरल यह वीडियो लोगों को 'कंसिस्टेंसी का कमाल' दिखा रहा है। वीडियो में दिखाया गया है कि कैसे रोजमर्रा की मेहनत से कोई भी आदमी अपने काम में 'मास्टर' बन सकता है।

सुबह-सुबह अखबार फेंकने का काम शायद ही कोई ग्लैमरस लगे, लेकिन इसी काम को करके एक अखबार वाला आज सोशल मीडिया पर छा गया। अखबार देने का काम करने वाले इस शख्स का वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर खूब वायरल है। वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे एक अखबार वाला अपनी बाइक पर तेज रफ्तार से गुजरते हुए अखबार को लपेटकर फेंकता है। उसका हर एक थ्रो बहुत ही सटीक है। न ज्यादा ऊँचा, न नीचा। एक-एक पेपर बिना कागज का एक पन्ना भी बिखरे सीधे सटीक जगह पर लैंड करता है। ऐसे में शख्स का यह काम बिना किसी देरी के फटाफट हुए जा रहा है।

End of Feed