Viral Video: पाकिस्तानी शख्स ने टाइगर को किया KISS, हरकत देख आप भी दहल जाएंगे

पाकिस्तानी कंटेंट क्रिएटर नौमान हसन का एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें वह एक बाघ को चूमते हुए नजर आ रहे हैं। कुछ यूजर्स उनके साहस की सराहना कर रहे हैं तो कुछ इसे खतरनाक और अनादरपूर्ण बता रहे हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • शख्स ने टाइगर को किया किस
  • नजारा देख दहल जाएंगे आप
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

Pakistani Man Kisses Tiger: पाकिस्तानी कंटेंट क्रिएटर नौमान हसन का एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर छा गया है, जिसमें वह एक बाघ को चूमते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में नौमान बाघ के पास जाकर उसे चूमते हैं, जबकि बाघ शांत और मित्रवत व्यवहार में दिख रहा है। हालांकि, वीडियो में यह भी दिखाई देता है कि बाघ हल्के से नौमान के हाथ पर काटने की कोशिश कर रहा है, जो यह दिखाता है कि यह स्थिति कितनी खतरनाक साबित हो सकती है।

इस वीडियो के वायरल होने के बाद, नेटिजन्स की काफी प्रतिक्रियाएं भी देखने को मिल रही हैं। कुछ लोग नौमान की बहादुरी की सराहना करते नजर आ रहे हैं, तो कुछ लोग इसे बेहद खतरनाक बता रहे हैं और इसे जंगली जानवरों के प्रति अनादरपूर्ण बता रहे हैं। इस तरह के वीडियो अक्सर वन्यजीव संरक्षण के मुद्दों को भी उजागर करते हैं, और लोग अक्सर इस पर बहस करते हैं कि क्या ऐसे फोटोज और वीडियोज बनाना सच में उचित है या नहीं।

End of Feed