पाकिस्तान की एक्ट्रेस ने निकाह के वक्त पति से की ऐसी डिमांड, वीडियो देखकर यूजर्स भी रह गए दंग

पाकिस्तानी एक्ट्रेस और इंफ्लुएंसर हिना अफरीदी का निकाह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में हिना मजाकिया अंदाज में अपने पति तैमूर अकबर से हर महीने 5 लाख रुपये, ट्रैवल और शॉपिंग की मांग करती नजर आती हैं। इस खबर में पढ़ें आखिर क्या है पूरा मामला।

सोशल मीडिया पर इन दिनों पाकिस्तान की एक्ट्रेस और सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर हिना अफरीदी का निकाह का वीडियो खूब चर्चा बटोर रहा है। हाल ही में हिना ने सोशल मीडिया पर्सनैलिटी तैमूर अकबर से शादी की है। उनकी शादी की तस्वीरें पहले ही इंटरनेट पर वायरल हो चुकी थीं, लेकिन अब निकाह के दौरान का एक छोटा सा वीडियो वीडियो लोगों का ध्यान खींच रहा है। इस वायरल वीडियो में साफतौर पर देखा जा सकता है कि निकाह के मौके पर हिना मुस्कुराते हुए अपने पति से मजाकिया अंदाज में कुछ कहती हैं। वह तैमूर से कहती हैं कि उन्हें हर महीने करीब 5 लाख रुपये खर्च के लिए चाहिए, साथ ही घूमने-फिरने और शॉपिंग का पूरा इंतजाम भी होना चाहिए। हिना की यह बात सुनकर तैमूर भी मुस्कुरा देते हैं और हां में सिर हिलाते नजर आते हैं।

Pakistani actress Hina Afridi nikah viral video

पाकिस्तान की एक्ट्रेस के निकाह का वीडियो देख यूजर्स हो रहे दंग, देखें वीडियो (फोटो: Instagram/trendalert17)

End of Feed