पाकिस्तान की सबसे शॉकिंग लव स्टोरी, 70 साल के लियाकत अली के प्यार में गिर गई 19 साल की हसीना

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Nov 16, 2022, 06:08 PM IST

Pakistan Ajab Gajab Love: पाकिस्तान की एक प्रेम कहानी लोगों को हैरान कर रही है। यह प्रेम कहानी है 70 साल के बूढ़े और 19 साल की एक लड़की की। सोचकर ही हैरानी होती है कि एक लड़की ने अपने से 51 साल बड़े शख्स से कैसे शादी कर ली।

KEY HIGHLIGHTS
  • पाकिस्तान की हैरान करने वाली प्रेम कहानी
  • दादा की उम्र के शख्स के हुआ लड़की को प्यार
  • मॉर्निंग वॉक पर जाते समय चार हुए नैना

Pakistan Ajab Gajab Love: कहते हैं कि प्यार में इंसान अंधा हो जाता है। इसके बाद उसे कुछ समझ नहींं आता है। उसे बस अपना प्यार ही दिखाई देता है, बाकि दुनिया की सारी अच्छाई-बुराई दिखनी बंद हो जाती है। पाकिस्तान अजीबोगरीब चीजों के लिए जाना जाता है। पाकिस्तान से कई सारी शॉकिंग प्रेम कहानियां सामने आती रहती हैं। इन दिनों पाकिस्तान की एक प्रेम कहानी लोगों को हैरान कर रही है। यह प्रेम कहानी है 70 साल के बूढ़े और 19 साल की एक लड़की की।

shadi

अनोखी प्रेम कहानी (फोटो क्रेडिट- यूट्यूब)

अजब प्रेम की गजब कहानी

पाकिस्तान के इस जोड़े की प्रेम कहानी पूरी दुनिया में मशहूर हो रही है। सोचकर ही हैरानी होती है कि एक लड़की ने अपने से 51 साल बड़े शख्स से कैसे शादी कर ली। दोनों को सामने देखकर कोई भी उन्हें दादा-पोती समझने की गलती कर सकता है। भले ही दुनिया की नजरों में दोनों की प्रेम कहानी पच नहीं रही हो, लेकिन दोनों एक-दूसरे को बेपनाह मोहब्बत करते हैं। दादा और पोती जैसी दिखने वाली यह मियां-बीवी की जोड़ी पूरे पाकिस्तान में सुर्खियों में है। एक यूट्यूब चैनल पर इन दोनों का इंटरव्यू शेयर किया गया है। देखें वीडियो-

End of Feed