2000 रुपए मटर! पाकिस्तान की सब्जी मंडी का Video वायरल, सब्जियों की कीमत सुन कान खड़े हो जाएंगे आपके

पाकिस्तान के सब्जी मंडी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें मटर का भाव 2000 रुपये बताया गया और अन्य सब्जियों की कीमत भी इतनी ज्यादा बताई गई कि सुनने वालों के कान खड़े हो गए।

पाकिस्तान की एक सब्जी मंडी का वीडियो सोशल मीडिया (Social Media) पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो (Video) में एक शख्स अलग-अलग सब्जियों के दाम एक दुकानदार से पूछता नजर आ रहा है। जैसे-जैसे सब्जियों के रेट सामने आते हैं, लोग हैरान होते जाते हैं। सबसे ज्यादा चर्चा तो मटर की कीमत को लेकर हो रही है, जिसका भाव वह दुकानदार 2 हजार रुपये बताता है। यह वीडियो (Video) पाकिस्तान के बहावलपुर की सब्जी मंडी का बताया जा रहा है। वीडियो में एक व्यक्ति मंडी में घूमकर दुकानदारों से सब्जियों के भाव पूछता है। दुकानदार उसे अलग-अलग सब्जियों के रेट बताते हैं।

pakistan bahawalpur vegetable market price viral video

पाकिस्तान की सब्जी मंडी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। (Instagram/@naveedmandiwala)

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:

बैंगन से लेकर मटर तक के रेट

वीडियो (Video) में सबसे पहले वह शख्स बैंगन का भाव पूछता है। जिसकी कीमत वह दुकानदार 350 रुपये बताता है। इसके बाद कद्दू और गाजर का रेट 600 रुपये बताता है। वहीं वीडियो में करेले की कीमत भी 600 रुपये बताई गई है। जबकि नींबू का भाव 150 रुपये बताया जा रहा है। इस वायरल वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @naveedmandiwala नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को खबर लिखे जाने तक लाखों लोगों ने देखा और लाइक किया है। वीडियो के सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद कई भारतीय यूजर्स ने भी इस पर अपनी प्रतिक्रियाएं दीं। कुछ लोगों ने पाकिस्तान में महंगाई और आम लोगों की जेब पर पड़ने वाले असर को लेकर सवाल उठाए। वहीं कुछ यूजर्स ने मजाकिया अंदाज में कहा कि अगर सब्जियों के इतने दाम हैं तो वहां सोना-चांदी कितने का होगा।

End of Feed