साल में सिर्फ 2 बार दिखता है यह नजारा, मंदिर की 5 खिड़कियों से होकर गुजरा डूबता सूरज, Video वायरल

केरल के श्री पद्मनाभस्वामी मंदिर में विषुव के दौरान डूबता सूरज पांच खिड़कियों से होकर गुजरता नजर आया। आनंद महिंद्रा ने इसका Video शेयर किया, जो वायरल है।

हमारे देश भारत में मंदिरों की वास्तुकला पर अगर नजर डालें तो इससे ज्यादा अद्भुत वास्तुकला शायद ही आपको कहीं देखने को मिलेगी। इनमें से ही एक है केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम स्थित श्री पद्मनाभस्वामी मंदिर, जिसकी वास्तुकला और उससे जुड़ी खास बातें जानकर लोगों आप हैरान रह जाएंगे। फिलहाल इस मंदिर का एक वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया (Social Media) पर धड़ल्ले से वायरल हो रहा है। जिसमें देखा जा सकता है कि सूर्यास्त के समय कुछ ऐसा नजारा देखने को मिला कि इसे देखने वालों का मुंह खुला का खुला रह गया। इस नजारे को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग मंदिर पहुंचे हुए थे।

Video Of Kerla Padmanabhaswamy Temple Equinox Sun

केरल के पद्मनाभस्वामी मंदिर का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। (X/@anandmahindra)

आनंद महिंद्रा ने शेयर किया यह Video

इस वायरल वीडियो (Viral Video) को उद्योगपति आनंद महिंद्रा ने भी अपने एक्स अकाउंट से शेयर किया है। वीडियो में डूबता हुआ सूरज मंदिर की एक-एक करके पांच खिड़कियों से होकर गुजरता हुआ दिखाई देता है। बताया जा रहा है कि ऐसा नजारा साल में सिर्फ दो बार, विषुव के आसपास दिखाई देता है।

End of Feed