Optical Illusion: इन दिनों सोशल मीडिया पर ऑप्टिकल इल्यूजन (Optical Illusion) से जुड़ी तस्वीरें जमकर वायरल होती रहती हैं। इन तस्वीरों में छिपी पहेलियों को सुलझाना न सिर्फ मनोरंजक होता है, बल्कि यह दिमाग की अच्छी खासी एक्सरसाइज भी करवाता है। विशेषज्ञ कहते हैं कि ऑप्टिकल इल्यूजन पजल (Optical Illusion Puzzle) सॉल्व करने से इंसान की सोचने की क्षमता, ऑब्जर्वेशन स्किल और ध्यान केंद्रित करने की ताकत काफी ज्यादा बढ़ती है। यही कारण है कि लोग ऐसे चैलेंज को सॉल्व करने में काफी दिलचस्पी दिखाते हैं।
ऑप्टिकल इल्यूजन चैलेंज (iStock)
पहले नहीं देखा होगा ऐसा चैलेंज
हम आपके लिए आज इसी तरह का एक अनोखा ऑप्टिकल इल्यूजन चैलेंज (Optical Illusion Challenge) लेकर आए हैं। इस ऑप्टिकल चैलेंज की सबसे खास बात है कि यह एक प्राचीन भारतीय मंदिर में मौजूद है। आपको जानकर हैरानी होगी कि यह चैलेंज 900 साल पुरानी भारतीय मंदिर में मौजूद है, जो इन दिनों लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच रहा है। इसे दुनिया का सबसे पुराना ऑप्टिकल इल्यूजन भी बताया जा रहा है। यह ऑप्टिकल इल्यूजन तस्वीर भारतीय वास्तुकला की शानदार कला को भी दर्शाती है। बता दें कि सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही ऑप्टिकल इल्यूजन की यह तस्वीर तमिलनाडु के ऐरावतेश्वर मंदिर की दीवार पर बने पत्थर के डिजाइन की है।
चैलेंज सॉल्व करने के लिए 10 सेकंड का टाइम
बता दें कि ऐरावतेश्वर मंदिर 12वीं सदी में बना था और द्रविड़ वास्तुकला का शानदार उदाहरण है। इस मंदिर की नक्काशी में एक ऐसा ऑप्टिकल इल्यूजन चैलेंज छिपा हुआ है, जिसे देखकर लोग भ्रमित हो जाते हैं। इस डिजाइन में पहली नजर में आपको एक ही आकृति नजर आएगी। हालांकि, ध्यान से देखने पर पता चलता है कि इसमें दो अलग-अलग जानवर छिपे हैं। आपको यह बताना है कि इसमें कौन-कौन से दो जानवर छिपे हैं। आपके पास इस ऑप्टिकल इल्यूजन पजल (Optical Illusion Puzzle) को सॉल्व करने के लिए सिर्फ 10 सेकंड का समय है।
हम देते हैं आपको जवाब
अगर आप तस्वीर को ध्यान से देखेंगे तो एक हिस्से पर आपको हाथी की आकृति नजर आएगी। वहीं दूसरी तरफ से देखने पर यह आकृति बैल के रूप में दिखती है। यही इस 900 साल पुराने भारतीय ऑप्टिकल इल्यूजन की सबसे बड़ी खासियत है। एक ही पत्थर की नक्काशी में दो अलग-अलग जानवरों की छवि ऐसी बनाई गई है, जो भारतीय शिल्पकला और प्राचीन वास्तुकला की अद्भुत प्रतिभा को दर्शाता है।
