Optical Illusion: मुकद्दर का सिकंदर ही 70 ढूंढ पाएगा, क्या आपमें है खोजने का दम

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Dec 8, 2024, 10:09 AM IST

Viral Puzzle Today: दिमाग के साथ आंखों का टेस्ट लेने वाली ये तस्वीर अपने आप में बहुत मजेदार है। तस्वीर में हर जगह 07 नंबर लिखा हुआ है, मगर इसमें एक जगह पर 70 नंबर भी लिखा हुआ है, जिसे खोजने का चैलेंज है।

Viral Puzzle Today: सोशल मीडिया की मजेदार दुनिया में ऐसी तस्वीरें भी हैं जो हमारा दिमाग घुमा देती हैं। इन तस्वीरों को ऑप्टिकल इल्यूजन या फिर दिमाग का धोखा भी कहा जाता है। जानते हैं कि ऐसी तस्वीरों में कुछ खास रहस्य छिपे होते हैं जिन्हें खोजना बिल्कुल भी आसान काम नहीं होता है। आज हम ठीक वैसी ही एक तस्वीर के साथ हाजिर हुए है, जिसे खोजने का चैलेंज दिया गया है। तस्वीर में हर तरफ गणित 07 नंबर लिखा हुआ नजर आता है।

Brain Test Puzzle

तस्वीर में छिपे 70 नंबर को खोजना आसान नहीं होने वाला है। (Photo/Social-Media)

07 में छिपा है 70 नंबर

मगर जानते हैं कि 07 की भीड़ में एक जगह पर 70 नंबर भी कहीं छिपा हुआ है। मगर मजाल है कि कोई उस नंबर को आसानी से खोजकर दिखा दे। अगर आप खुद को मुकद्दर का सिकंदर समझते हैं तो जरूर तस्वीर को हल कर लेंगे। हालांकि इससे पहले चैलेंज पूरा करने में जुट जाएं पहले एक शर्त भी जान लीजिए। आपको इसे हल करने के लिए सिर्फ 7 सेकंड का समय मिलेगा। अगर आपने चैलेंज को पूरा कर लिया यकीनन आपकी नजरें बहुत तेज हैं।

End of Feed