Optical Illusion Eye Test: फेसबुक हो या ट्विटर, हर जगह ऑप्टिकल इल्यूजन की तस्वीरें देखने को मिल जाती हैं। इन तस्वीरों में छिपे शब्दों, चेहरों या जानवरों को ढूंढने का चैलेंज दिया जाता है। इन तस्वीरों में कुछ तो दिमाग का दही कर देती हैं लेकिन कई सारी ऐसी भी तस्वीरें होती हैं, जो आसानी से सॉल्व हो जाती हैं। इन्हीं में से एक तस्वीर हम आपके लिए लेकर आए हैं, जिसे देखते ही आपका माथा घुम जाएगा। ऑप्टिकल इल्यूजन की ये बेहद खतरनाक तस्वीरों में से एक है, जिसमें कुछ चेहरे छिपे हुए हैं। कहा जा रहा है कि इस तस्वीर को सॉल्व करने वाले अर्जुन से भी महान योद्धा माना जाएगा। वैसे बता दें, इस तस्वीर को सॉल्व करने में अब तक कई लोग घुटने टेक चुके हैं।
फोटो साभार- सोशल मीडिया
ट्विटर पर पर वायरल हो रही यह तस्वीर एक पहेली की तरह नजर आ रही है, जिसे सॉल्व करना काफी मुश्किल बताया जा रहा है। इस तस्वीर में छिपे हुए चेहरों को ढूंढने का चैलेंज दिया गया है। तस्वीर में इन छिपे हुए चेहरों को ढूंढने के लिए 12 सेकंड का समय मिला है। लेकिन आप चाहे तो थोड़ा अधिक समय भी ले सकते हैं। कहा जा रहा है कि अब तक कई धुरंधर आए और अपना माथा पीटकर वापस लौट गए। ऐसे में अगर आप भी अपने आपको अर्जुन से भी बड़ा योद्धा मानते हैं तो इस तस्वीर की गुत्थी सॉल्व करके दिखाइए।
ये रहे तस्वीर में छिपे हुए चेहरे
ये रहे तस्वीर में छिपे हुए चेहरे
उम्मीद है कि अब तक आपने अपनी पूरी कोशिश कर ली होगी। ऐसे में अगर आपको छिपे चेहरे मिल गए हो तो आप हमें कमेंट कर भी बता सकते हैं। लेकिन अगर अभी तक आप चेहरे ढूंढने में सफल नहीं हो पाए तो कोई बात नहीं। आप ऊपर दिए गए तस्वीर में देख सकते हैं। इसमें आपको चार चेहरे दिखाई देंगे। एक तो लड़की फोन पर बात कर रही है, दूसरी उसके कान के पास छोटी सी तस्वीर और तीसरी हाथ के पास, जिसमें उसके आंख, नाक, होंठ और गाल दिखाई दे रहे हैं। इसके अलावा अगर आप पूरी तस्वीर को देखेंगे तो आपको फोन पर बात कर रही लड़की के पेट के पास चौथी महिला नजर आएगी, जिसके नाक और होंठ साफ-साफ दिखाई दे रहे हैं। देखा आपने, अब मान गए न कि हमने क्यों कहा था तस्वीर में चेहरे ढूंढने वाला अर्जुन से भी महान योद्धा माना जाएगा।
