Optical Illusion: महाभारत के चक्रव्यूह जैसी है ये तस्वीर, जिसने सुलझा दी वह तोड़ देगा अभिमन्यू का रिकॉर्ड

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Jul 19, 2023, 05:37 PM IST

Optical Illusion Puzzle Photo: ऑप्टिकल इल्यूजन की एक तस्वीर सामने आई है, जिसे लेकर काफी चर्चा भी की जा रही है। कहा जा रहा है कि यह तस्वीर महाभारत के चक्रव्यूह जैसी है, जिसकी गुत्थी सुलझाने वाला अभिमन्यू से भी तेज माना जाएगा।

KEY HIGHLIGHTS
  • वायरल हुई ऑप्टिकल इल्यूजन की नई तस्वीर
  • इस तस्वीर में छिपे हैं कई चेहरे
  • ढूंढने वाले को अभिमन्यू से भी तेज माना जाएगा

Optical Illusion Eye Test: यूं तो सोशल मीडिया पर हर रोज ऑप्टिकल इल्यूजन की हजारों-लाखों तस्वीरें वायरल होती है लेकिन कम ही तस्वीरें होती हैं, जो लोगों की नजरों में आती हैं। आज हम आपके लिए एक ऐसी ही खतरनाक तस्वीर लेकर आए हैं, जिसे महाभारत के चक्रव्यूह जैसा बताया जा रहा है। कहा जा रहा है कि इस तस्वीर को सॉल्व करने वाले अभिमन्यू से भी बड़ा योद्धा माना जाएगा। वैसे ये ऐसी तस्वीर है, जो अधिकतर लोगों को माथा घुमा चुकी है। कहा जा रहा है कि इस पजल की गुत्थी सुलझाने में अब तक 99 प्रतिशत लोग फेल हो चुके हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही यह तस्वीर एक अनसुलझी पहेली की तरह है, जिसे सॉल्व करना नामुमकिन बताया जा रहा है। कहा जा रहा है कि इस तस्वीर में कई चेहरे छिपे हुए हैं, जिन्हें ढूंढने का चैलेंज दिया गया है। इस गुत्थी को सॉल्व करने के लिए 15 सेकंड का समय मिला है। अब तक कई धुरंधर घुटने टेक चुके हैं। ऐसे में अगर आप भी अपने आपको अर्जुन से भी बड़ा योद्धा मानते हैं तो इसे सॉल्व कर दिखाइए। अगर आपने इस तस्वीर की गुत्थी सुलझा दी तो मान लीजिए कि आपने अर्जुन का भी रिकॉर्ड तोड़ दिया।

End of Feed