Optical Illusion: सुपर जीनियस लोगों की कतार में शामिल होने का गोल्डन चांस, तस्वीर से ढूंढ निकालिए बूढ़े की पत्नी

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Jun 30, 2023, 06:19 PM IST

Optical Illusion: आपको बूढ़ा शख्स खेत के बगल में खड़ा नजर आ रहा होगा। बूढ़े का चेहरा देखकर ऐसा लगता है कि वह बहुत ही ज्यादा परेशान है। वह किसी को ढूंढता नजर आ रहा है। दरअसल, बूढ़े की पत्नी खेत पर काम करने के लिए आई थी, जो कहीं छिप गई है।

KEY HIGHLIGHTS
  • खेत में काम करने आई थी बूढ़े की पत्नी
  • तस्वीर से ढूंढ निकालना है बूढ़े की पत्नी
  • चैलेंज को पूरा करने के लिए 12 सेकंड का समय

Optical Illusion: ऑप्टिकल इल्यूजन की पहेली को सॉल्व करना हर किसी के वश में नहीं होता। ऑप्टिकल इल्यूजन के कुछ चैलेंज काफी आसान होते हैं, वहीं कुछ चैलेंज को सॉल्व करने में लोगों की नानी याद आ जाती है। इसी क्रम में हम आपके लिए एक ऑप्टिकल इल्यूजन की तस्वीर लेकर आए हैं। इस तस्वीर में आपको बूढ़े शख्स के अलावा उसकी पत्नी का चेहरा ढूंढ निकालना है। अगर आप ऑप्टिकल इल्यूजन की इस पहेली को सॉल्व कर लेते हैं तो आपके पास सुपर जीनियस लोगों की कतार में शामिल होने का एक गोल्डन चांस है।

optical illusion

तस्वीर साभार- ट्विटर

मस्तिष्क का व्यायाम करती है ऑप्टिकल इल्यूजन पहेली

बता दें कि बहुत सारे लोगों को ऑप्टिकल इल्यूजन वाली पहेलियों को सॉल्व करना पसंद होता है। ये पहेलियां न सिर्फ इंसान के मस्तिष्क का व्यायाम करती हैं, बल्कि रोजमर्रा की जिंदगी में नीरसता और उबाऊपन को दूर करने में मदद करती है। ऑप्टिकल इल्यूजन के चैलेंज ने पिछले कुछ महीनों में सोशल मीडिया पर बहुत अधिक लोकप्रियता हासिल की है। सोशल मीडिया के सभी प्लेटफॉर्म्स पर हर रोज कोई न कोई ऑप्टिकल इल्यूजन चैलेंज सामने आता रहता है।

End of Feed