Optical Illusion: जिराफ के बाड़े में घुस गया है बंदर, 99% लोग नहीं ढूंढ पाए, क्या आपको आ रहा नजर

Optical Illusion Challenge: सोशल मीडिया पर इन दिनों ऑप्टिकल इल्यूजन चैलेंज का एक मजेदार गेम खूब वायरल हो रहा है। इस चैलेंज में लोगों को जिराफ के बाड़े में छुपे बंदर को 10 सेकेंड में खोजकर दिखाना है।

Optical Illusion: बहुत से लोग अपना टाइम पास करने के लिए सोशल मीडिया पर ऑप्टिकल इल्यूजन चैलेंज खेलना पसंद करते हैं। ऐसे में सोशल मीडिया पर इस तरह के कई चुनौतियों वाले दिमागी खेल आए दिन वायरल होते रहते हैं। इनमें से एक चुनौती होती है किसी तस्वीर में कुछ खास वस्तु खोजने की। ये तस्वीरें देखने में तो साधारण लगती हैं लेकिन इनमें किसी ना किसी चीज को बहुत ही चालाकी से छुपाया गया होता है और लोगों तो उसी चीज को खोजने की चुनोती दी गई होती है। हाल में एक ऐसा ही ऑप्टिकल इल्यूजन चैलेंज (Optical Illusion Challenge) खूब वायरल हो रहा है। जिसे लोग बहुत पसंद कर रहे हैं। इस चैलेंज में लोगों को 10 सेकेंड में जिराफ के बाड़े में छुपे एक बंदर को खोजने का चैलेंज दिया गया है।

Optical Illusion challenge

तस्वीर में कहां छिपा बैठा है बंदर (Image Credit - iStock)

ये भी पढ़ें:

कहां है बंदर? जल्दी खोजो

वायरल हो रही इस ऑप्टिकल इल्यूजन वाली तस्वीर में एक चिड़ियाघर के अंदर बाड़े में एक साथ ढेर सारे जिराफ नजर आ रहे हैं, लेकिन इन जिराफों के बीच एक बंदर भी छिपा हुआ है। जिसे खोजना ही इस गेम का असली चैलेंज है। आपको उसी बंदर को 10 सेकेंड के भीतर खोजकर दिखाना है, तो इस चैलेंज के लिए आप तैयार हो जाइए। आपको इस तस्वीर को गौर से देखना है और 10 सेकेंड में उस बंदर को ढूंढना है, जो जिराफों के बीच कहीं पर छिपा बैठा है। हालांकि पहली नजर में तो आपको इस तस्वीर में सिर्फ जिराफ ही दिखेंगे, मगर आप अपनी नजरों को तस्वीर पर गड़ाएंगे तो आपको वह बंदर भी जरूर दिख जाएगा।

End of Feed