1 दिन का गैंडे के बच्चे का Video हुआ वायरल, पहली झलक देख लोग बोले- वाह!

सोशल साइट एक्स पर एक IFS अधिकारी ने ऐसा वीडियो शेयर किया, जिसमें दिख रहा नजारा आमतौर पर बहुत ही कम देखने को मिलता है। वायरल हो रहा यह वीडियो आपको पक्का हैरान कर देगा।

वाइल्डलाइफ से जुड़े वीडियो (Video) सोशल मीडिया पर अक्सर वायरल होते रहते हैं। इन दिनों एक बेहद ही खास और दिल छू लेने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें सिर्फ एक दिन का गैंडे का बच्चा नजर आ रहा है। वीडियो को देखकर हर कोई हैरान रह गया। इस वीडियो को IFS अधिकारी परवीन कस्वां ने शेयर किया है। अधिकारी ने इस वीडियो क्लिप को शेयर करते हुए लोगों को एक ऐसा नजारा दिखाया, जो आमतौर पर बहुत कम देखने को मिलता है।

Video Of One Day Old Rhino

एक दिन का गैंडे का बच्चा (X/@ParveenKaswan)

कैसा दिखता है नन्हा गैंडा?

इस वायरल वीडियो (Viral Video) में एक गैंडे का बच्चा दिख रहा है। जो छोटा, मासूम और शांत नजर आ रहा है। वीडियो में उसकी चाल-ढाल और हरकतें इतनी प्यारी हैं कि देखने वाले का दिल तुरंत पिघल जाए। आमतौर पर हमने गैंडे को बड़े और भारी-भरकम जानवर के रूप में ही देखा है लेकिन उसका यह नन्हा रूप देख लोगों की हैरानी की कोई सीमा नहीं रही।

End of Feed