Shocking Video: आपने सोशल मीडिया पर बहुत सारे हैरान करने वाले वीडियो देखे होंगे, लेकिन आज हम आपको एक ऐसा वीडियो दिखाने जा रहे हैं। जिसे देखकर आपके मुंह से धुआं निकल जाएगा। वीडियो में देखा जा सकता है कि अर्थी पर एक शख्स लेटा हुआ है। इसी बीच उसका दोस्त उसके नजदीक आता है और सिगरेट जलाकर उसके मुंह में रख देता है। इसके बाद वीडियो में जो दिखाई देता है, उसने सबको हैरान कर दिया है। वीडियो में आप देख पाएंगे कि अर्थी पर लेटा हुआ शख्स अचानक से धूम्रपान करने लगता है।
सिगरेट का वीडियो (इंस्टाग्राम)
सिगरेट फूंकने लगती है लाश
वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है। वीडियो में साफ दिख रहा है कि अर्थी पर एक शख्स लेटा है। ऐसा लग रहा है कि शख्स मर चुका है और उसे उठाकर ले जाने की बात चल रही है। उसके आसपास इकट्ठा हुए लोग उसे उठाने की तैयारी करते नजर आ रहे हैं। इसी बीच 'मरे हुए' शख्स का दोस्त उसके पास पहुंचता है। आप देख सकते हैं कि उसके हाथ में जलती हुई सिगरेट होती है। वह अर्थी पर लेटे हुए शख्स के मुंह में जलती हुई सिगरेट लगा देता है। इसके बाद जो होता है, वह वह हैरान कर देगा। देखें वीडियो-
वीडियो में देखा जा सकता है कि अर्थी पर लेटा शख्स सिगरेट फूंकने लगता है और मुंह से धुआं उड़ा देता है। दरअसल अर्थी पर लेटा शख्स मरा नहीं था, बल्कि वह मरने की एक्टिंग कर रहा था। जैसे ही उसके मुंह में सिगरेट डाला जाता है, वह धुआं उड़ा देता है। आप देख सकते हैं कि सिगरेट मुंह में लगते ही उसने दो बार कश मारी। वीडियो को देखकर साफ पता चल रहा है कि वीडियो को ऐसे ही शूट किया गया है। लगता है इसे वायरल होने मकसद से बनाया गया है।
