Viral Video: सोशल मीडिया की दुनिया अजब-गजब कहानियों से भरी पड़ी है। यहां रातों-रात कौन स्टार बन जाए, कोई नहीं जानता। कुछ मामले तो ऐसे होते हैं, जिन्हें देखकर दुनिया दंग रह जाती है। जबकि, कुछ नजारे सीधे दिल को छू लेते हैं। इन दिनों सोशल मीडिया के गलियारों में एक खास शख्सियत छाई हुई है, जिन्हें लोग प्यार से 'वायरल दादी' के रूप में जानते हैं। अगर आप भी सोशल मीडिया स्क्रॉल करने के शौकीन हैं, तो यह चेहरा और उनकी अनूठी शैली आपके सामने जरूर आई होगी।
दादी ने जीता लोगों का दिल (तस्वीर साभार- @niradhanuwala)
इनकी लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि आज पूरा देश इन्हें जानता है। लोग न सिर्फ इनके वीडियोज का इंतजार करते हैं, बल्कि इनके देसी अंदाज और जिंदादिली के कायल हो चुके हैं। ये वही शख्सियत हैं जिन्होंने भारी-भरकम बस और ट्रक चलाकर यह साबित कर दिया था कि उम्र सिर्फ एक नंबर है। इसके अलावा, भारतीय सेना के जवानों को फ्लाइंग किस देने वाला उनका पुराना वीडियो इंटरनेट पर इस कदर वायरल हुआ था कि वे हर यूजर की जुबान पर आ गई थीं। इस वायरल वीडियो में दादी जवानों के बीच मिठाई का डब्बा लेकर पहुंचती है और अपनी चिर-परिचित मुस्कान के साथ सबका दिन बनाते नजर आ रही हैं। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि लोग उन्हें देखकर तुरंत पहचान जाते हैं और उनकी दीवानगी देखते ही बनती है। देखें वीडियो...
दादी का अनोखा अंदाज
वीडियो देखकर आपका मन भी गदगद हो गया होगा। इतना ही नहीं इस क्यूट वीडियो को बार-बार आप भी देख रहे होंगे। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। इंस्टाग्राम पर वीडियो को niradhanuwala नाम के पेज से शेयर किया गया है। वीडिय को काफी संख्या में लोग अब तक देख चुके हैं। इतना ही नहीं लोग दादी की जमकर तारीफ भी कर रहे हैं। तो आपको दादी का अंदाज कैसा लगा जरूर बताएं।
