Viral Video: 75 साल के दद्दू ने दिखाया अनोखा टैलेंट, स्वैग देख बड़े-बड़े सूरमा रह गए दंग

  • Authored by: कौशलेंद्र पाठक
  • Updated Feb 23, 2023, 06:08 PM IST

Old Man Talent Video: सोशल मीडिया पर एक बुजुर्ग का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने ऐसा टैलेंट दिखाया है, जिसे देखकर बड़े-बड़े दिग्गज दंग रह गए। आलम ये है कि यह वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है।

KEY HIGHLIGHTS
  • बुजुर्ग का अनोखा अंदाज
  • टैलेंट देखकर बड़े-बड़े दिग्गज रह गए हैरान
  • वीडियो मचा रहा धमाल

Old Man Talent Viral Video: इस दुनिया में टैलेंट (Talent Video) की कमी है। कोने-कोन में आपको एक से एक मजेदार टैलेंट देखने को मिल जाएंगे। सोशल मीडिया के जमाने में कई टैलेंट (Talent Viral Video) को निखरने का मौका भी मिल रहा है। कुछ तो रातोंरात स्टार बन गए और एक अलग ही मुकाम हासिल कर लिया। हालांकि, कुछ टैलेंट इतने अजीबोगरीब होते हैं, जिन्हें देखकर दुनिया दंग रह जाती है। एक ऐसा ही अनोखा टैलेंट इन दिनों लोगों के बीच छाया हुआ है। जिसमें एक दद्दू काफी अलग स्टाइल में होंठ को मोड़ रहे हैं। जिसने भी बुजुर्ग का यह अंदाज देखा वो देखता ही रह गया।

Talent Video

चचा ने उड़ाया गर्दा, (Photo Credit- Instagram)

कहते हैं उम्र तो बस एक नंबर है, इंसान तो दिल से जवां होता है। कई लोग बुढ़ापे में भी ऐसा धमाल मचाते हैं, जिसे देखकर जवान भी हैरान रह जाते हैं। इस वायरल वीडियो (Viral Video) में आपको कुछ ऐसा ही देखने को मिलेगा। वीडियो (Trending Video) में आप देख सकते हैं एक बुजुर्ग हाथ से होंठ को इस तरह मोड़ते हैं कि आधा चेहरा ढक जाता है। इतना ही नहीं नजारा देखने में काफी अजीबोगरीब और अलग लगता है। जबकि, बुजुर्ग उस स्टाइल को काफी एंजॉय कर रहे हैं और दिखाने की कोशिश कर रहे हैं कि देखों क्या स्टाइल है? आलम ये है कि इस स्टाइल से बुजुर्ग सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। देखें वीडियो...

End of Feed