Viral Video: शख्स की जिंदगी में नहीं थी कोई लड़की! सिर पर उगा ली गर्लफ्रेंड्स की फौज

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated May 27, 2023, 01:29 PM IST

इंस्टाग्राम पर एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स अपना बाल बनवाता नजर आ रहा है, जिसके स्टाइल को देखने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। दरअसल, शख्स ने अपने बाल पर लड़कियों की डिजाइन बनवाई है।

KEY HIGHLIGHTS
  • शख्स ने करवाई अनोखी हेयरस्टाइल
  • यूजर्स ने दिया बड़ा ही चटपटा रियक्शन
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

Unique Hairstyle Viral Video: इंटरनेट पर एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स अपना बाल कटवाता नजर आ रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद पहले तो आप बार्बर की जमकर तारीफ करने लगेंगे और शायद डिजाइन देख आपको हंसी भी आ सकती है। यकीन मानिए इस वीडियो को देखने के बाद आपका दिन बन जाएगा। वैसे ये भी है कि ये एक अनोखे तरीके का वीडियो का है, जिसे देखने के बाद आपको वैसा फील भी होगा। ये एक ऐसा वीडियो है, जिसे आपने पहले कभी नहीं देखा होगा।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में एक शख्स अपना बाल कटवाता हुआ नजर आ रहा है। ऐसे में इस शख्स के बाल कटवाने के स्टाइल को देख आपके पेट में दर्द होने लगेगा.. अरे भाई.. हंसते-हंसते। दरअसल, शख्स ने अपने सिर लड़कियों के डिजाइन करवाए हैं। एक छोर से लेकर दूसरे छोर तक शख्स ने करीब पांच से छह लड़कियों के फेस बनवाए हैं, जिसे देखने के बाद लोग काफी मजेदार रियक्शन भी दे रहे हैं।

End of Feed