Viral Video: आजकल की दुनिया में जहां हर चीज का हिसाब पैसों से लगाया जाता है, वहीं सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो (Trending Video) तेजी से वायरल हो रहा है, जो हमें यह याद दिलाता है कि इंसानियत आज भी जिंदा है। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक बेहद बुजुर्ग शख्स, जिनकी उम्र ढल चुकी है और चेहरे पर झुर्रियां हैं, सड़क किनारे जमीन पर बैठकर टोकरी में पॉपकॉर्न बेच रहे हैं। इतने अभावों और कठिन जीवन के बावजूद उनके चेहरे पर एक असीम संतोष और प्यारी-सी मुस्कान है।
दादी जी किया भावुक (तस्वीर साभार- @princess.pravya12)
ये भी पढ़ें - Viral Video: सफर में कोई नहीं मांगता टिकट! बुलेट ट्रेन का नजारा और सारा सिस्टम देख चकरा जाएगा दिमाग
जब 2 साल की छोटी-सी बच्ची प्रव्या वहां से गुजरी, तो दादा ने अपनी टोकरी से पॉपकॉर्न का पैकेट निकाला और बड़ी आत्मीयता से बच्ची की तरफ बढ़ा दिया वो भी बिना किसी कीमत के, सिर्फ और सिर्फ बेपनाह प्यार के बदले। जिस आदर और स्नेह के साथ दादा ने अपने दोनों हाथों से बच्ची को पॉपकॉर्न दिया, वह दृश्य देखकर ऐसा लगता है मानो कोई मंदिर में पूरे भाव से प्रसाद बांट रहा हो। वीडियो का सबसे भावुक कर देने वाला पल वह है जब प्रव्या पॉपकॉर्न लेकर वापस अपने माता-पिता की तरफ लौटने लगती है। रास्ता थोड़ा ऊबड़-खाबड़ और असमान था। बुजुर्ग दादा सिर्फ पॉपकॉर्न देकर चुप नहीं बैठे, बल्कि वह लगातार गर्दन झुकाकर, बेहद फिक्रमंद नजरों से बच्ची के हर एक कदम को देखते रहे ताकि वह कहीं गिर न जाए। दादा के चेहरे पर दिखी इस निस्वार्थ ममता और चिंता ने लोगों को अपनी ओर खींच लिया। देखें वीडियो...
दादी जी ने लोगों को किया भावुक
बच्ची के माता-पिता ने इस खूबसूरत वीडियो को रिकॉर्ड किया और इंस्टाग्राम पर @princess.pravya12 अकाउंट से इसे साझा करते हुए लिखा:
"हम हमेशा अपनी जिंदगी से शिकायतें करते रहते हैं... ये दादा इतने बुजुर्ग हैं, फिर भी अपने काम में जुटे हैं और चेहरे पर मुस्कान है। उन्होंने मेरी 2 साल की बेटी प्रव्या को फ्री में पॉपकॉर्न दिया और सिर्फ इतना ही नहीं- जब वह उबड़-खाबड़ सड़क पर चल रही थी, तो उनके चेहरे पर चिंता साफ दिख रही थी कि कहीं वह गिर न जाए..."। वीडियो शेयर होते ही यह वायरल हो गया और इस पर करोड़ों व्यूज और लाखों कमेंट्स आ चुके हैं। कुछ लोगों का कहना है कि ये बुजुर्ग उस आखिरी पीढ़ी से ताल्लुक रखते हैं, जिनमें बिना किसी मतलब के अजनबियों से भी अपनापन निभाने का हुनर था। एक अन्य ने लिखा- अमीर वो नहीं होते जिनके पास तिजोरियां भरी हैं, असली अमीर तो ये दादाजी हैं जिनका दिल इतना बड़ा है। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है जरूर बताएं।
