Tau Ka Dance Video: सोशल मीडिया की दुनिया भी काफी अजीब है। यहां ऐसी-ऐसी चीजें देखने को मिल जाती है, जिनपर कई बार यकीन करना मुश्किल हो जाता है। कुछ नजारे तो ऐसे हो जाते हैं, जिससे सोशल मीडिया पर हाहाकार मच जाता है। एक ऐसा ही वीडियो (Viral Video) इन दिनों लोगों के बीच धमाल मचा रहा है, जिसमें एक ताऊ ने डांस से गर्दा उड़ा दिया है। आलम ये है कि इस डांस वीडियो (Trending Video) को लोग काफी पसंद कर रहे हैं और जमकर चटकारे ले रहे हैं।
ताऊ का हाहाकारी डांस, (Photo Credit- Instagram)
बच्चे हो, जवान हो या फिर बुजुर्ग...आज कल हर कोई कुछ ना कुछ तूफानी करना चाहता है। कुछ लोग तो लाइक्स, व्यूज के लिए एक से एक अजीबोगरीब हरकत करते रहते हैं। इस वायरल वीडियो (Viral Video) में भी एक ताऊ ने ऐसा माहौल बनाया, जिसे देखकर लोग भौचक्के रह गए। वीडियो (Dance Viral Video) में आप देख सकते हैं डीजे की धुन पर लोग जमकर ठुमके लगा रहे हैं। हर कोई अनोखे अंदाज में डांस कर रहा है। तभी एक ताऊ डांस करते-करते पंडाल तक पहुंच गए। उन्हें देखकर एक युवक भी ऊपर पहुंच गया। फिर तो ऐसा धमाल मचा जिसने धर्राटे काट दिए। आलम ये है कि यह वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। आप भी देखें वीडियो...
ताऊ ने तो माहौल बना दिया...
यकीनन ऐसा नजारा आपने पहले नहीं देखा होगा। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। इंस्टाग्राम पर वीडियो को 'kct_aale' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। जबकि, 71 हजार से ज्यादा लोगों ने वीडियो को पसंद किए हैं। वहीं, चटकारे लेते हुए लोग कमेंट कर रहे हैं। कुछ लोगों का कहना है कि ताऊ ने तो गदर काट दिया। कुछ का कहना है कि ऐसा डांस पहले नहीं देखा। तो ताऊ का अंदाज आपको कैसा लगा कमेंट कर जरूर बताएं।
