Viral Video: सोशल मीडिया की दुनिया में कब, क्या वायरल (Today Viral Video) हो जाए कुछ कहा नहीं जा सकता? कई बार ऐसे-ऐसे नजारे देखने को मिल जाते हैं, जिनपर यकीन करना मुश्किल हो जाता है। वहीं, कुछ नजारे सीधे दिल को छू लेते हैं। जबकि, कुछ को देखकर लोग भौचक्के रह जाते हैं। इसी कड़ी में एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर आपको हैरानी भी होगी और हो सकता है हंसी भी छूट जाए। क्योंकि, एक चाचा ने जोश-जोश में बाहुबली गोलगप्पे खाने का चैलेंज ले लिया, लेकिन चाचा का जो हाल हुआ उसे देखकर आपका मुंह खुला का खुला रह जाएगा।
बाहुबली गोलगप्पा खाने का चैलेंज (तस्वीर साभार- @foody_rahul)
ये भी पढ़ें - Knowledge News: धरती पर सबसे पुराना कछुआ कितने साल का है, उम्र जानकर पैरों तले जमीन खिसक जाएगी
ये भी पढ़ें - Viral Video: छत से महिला ने एक साथ दिखाया लाल किला,मंदिर, जामा मस्जिद और गुरुद्वारा, देखें अद्भुत नजारा
दुनिया में ऐसे कई लोग हैं, जो अजीबोगरीब हरकत करके भौकाल मचाना चाहते हैं। कुछ लोग तो इसके लिए हर तरह के हथकंडे अपनाते हैं। सोशल मीडिया पर भी आप सबने इस तरह के कई वीडियो देखे होंगे। इस वायरल वीडियो में भी आपको कुछ ऐसा ही अनोखा नजारा देखने को मिलेगा। वीडियो में आप देख सकते हैं एक चाचा ने बाहुबली गोलगप्पा खाने का चैलेंज लिया है। जोश-जोश में चाचा गोलगप्पा खाने लगते हैं। लेकिन, बीच में उनके साथ ऐसा खेल होता है, जिसे देखकर लोग ठहाके लगाने लगते हैं। देखें वीडियो...
चाचा ने बनाया माहौल
वीडियो देखकर आपकी हंसी भी जरूर छूट रही होगी। इंस्टाग्राम पर इस मजेदार वीडियो को 'foody_rahul' नाम के पेज से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। जबकि, हजारों लोगों ने इसे पसंद किए हैं। वहीं, चटकारे लेते हुए लोग वीडियो पर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। किसी का कहना है कि चाचा ने तो अलग ही माहौल बना दिया है। कुछ का कहना है कि इतना बड़ा गोलगप्पा कौन खाता है? तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है कमेंट कर जरूर बताएं।
