वायरल न्यूज़

Ajab Gajab: मच्छर के कितने दांत होते हैं, गिनती करते-करते दिमाग के परखच्चे उड़ जाएंगे

Ajab Gajab: दुनिया में वैसे तो कई तरह के जीव पाए जाते हैं। लेकिन, कुछ जीव ऐसे भी होते हैं, जिनके बारे में जानकर कानों पर यकीन करना मुश्किल हो जाता है। मच्छर के साथ भी कुछ ऐसा ही ।

Image

कितने होते हैं मच्छर के दांत

Ajab Gajab: इस धरती पर कई तरह के जीव-जंतु पाए जाते हैं। सभी जीवों की बनावट और खासियत भी अलग-अलग हैं। कुछ के बारे में आप जानते होंगे, जबकि कईयों से अब तक अनजान होंगे। इतना ही नहीं कुछ जीव तो ऐसे भी होते हैं, जिनसे लोग दूरी बनाकर रखते हैं। जबकि, कुछ जीव से चाहकर भी लोग दूरी नहीं बना पाते हैं। मच्छर के साथ भी कुछ ऐसा ही है। हम आप चाहकर भी मच्छर से दूरी नहीं बना पाते हैं और शायद ही कोई ऐसा होगा, जिसे मच्छर ने काटा ना हो। दिखने में मच्छर तो पिद्दू सा है, लेकिन जैसे ही मच्छर किसी को काटता है, वो जरूर उछल जाता है। लेकिन, आज हम आपको मच्छर (Mosquito Fact) के बारे में ऐसी जानकारी देंगे, जिसके बारे में शायद ही आप जानते होंगे।

आपको जानकर हैरानी होगा कि दुनिया में मच्छरों की तकरीबन 35 सौ से अधिक प्रजातियां पाई जाती हैं। इनमें कुछ ही प्रजातियां इंसानों का काटती हैं और बीमारियां फैलाती हैं। कुछ मच्छर तो ऐसे भी होते हैं, जिनके काटने से डेंगू और मलेरिया तक फैल जाता है। आप सबने भी आज तक कई तरह के मच्छर देखे होंगे या उसके बारे में सुना होगा। लेकिन, क्या आप जानते हैं मच्छर के कितने दांत होते हैं? इस सवाल का जवाब ज्यादातर लोगों को मालूम नहीं होगा। लेकिन, एक बात तय है कि सच्चाई जानकर आप भी जरूर एक पल के चौंक जाएंगे।

mosquito

मच्छर के दांतों की संख्या

मच्छर के दांत

यहां आपको बता दें कि मच्छर के मुंह में मनुष्यों की तरह पारंपरिक दांत नहीं होते हैं। बल्कि, उनके मुखांग में 47 बहुत ही सूझ्म और धारदार संरचनाएं होती हैं, जिन्हें दांत ही के तौर पर माना जाता है। ये सुई जैसी संरचनाएं त्वचा में छेद करने और खून चूसने में मदद करता है। गौरतलब है कि इन दांतों को आप आसानी से नहीं देख सकते हैं। बल्कि, मच्छर के दांतों को माइक्रोस्कॉप के सहारे ही देखा जा सकता है। यह केवल मादा मच्छर के साथ होता है, क्योंकि वे ही प्रजनन के लिए रक्त चूसती हैं।

Kaushlendra Pathak
कौशलेंद्र पाठकauthor

कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

और पढ़ें
End of Article