VIDEO: 'छलकत हमरो जवनिया' गाने पर ताऊ-ताई का हाहाकारी डांस, स्वैग से हिला सोशल मीडिया

  • Authored by: कौशलेंद्र पाठक
  • Updated Mar 6, 2023, 11:18 AM IST

Dance Viral Video: एक बुजुर्ग कपल ने डांस से ऐसा गर्दा उड़ाया, जिसे देखकर सोशल मीडिया की 'दुनिया' दंग रह गई। आलम ये है कि दोनों का डांस छाया हुआ है और लोग जमकर चटकारे ले रहे हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • ताऊ-ताई का हाहाकारी डांस
  • डांस देखकर लोग रह गए हक्के-बक्के
  • सोशल मीडिया पर छाया मजेदार वीडियो

Dance Viral Video: सोशल मीडिया पर कब, क्या वायरल हो जाए कुछ कहा नहीं जा सकता? कुछ वीडियो (Dance Video) ऐसे होते हैं, जिन्हें देखकर लोगों का दिन बन जाता है और बार-बार उस वीडियो (Dance Viral Video) को देखते हैं। जबकि, कुछ नजारों को देखकर लोगों की हंसी छूट जाती है। वहीं, कुछ मामलों को देखकर तो लोग हक्के-बक्के रह जाते हैं। एक ऐसा ही मजेदार वीडियो (Viral Video) इन दिनों लोगों के बीच धमाल मचा रहा है, जिसमें एक ताऊ-ताई ने हाहाकारी डांस से सोशल मीडिया पर 'आग' लगा दी है। आलम ये है कि लोगों को यह वीडियो काफी पसंद आ रहा है और बार-बार उसे देख रहे हैं।

Dance Video

क्या डांस है भाई? (Photo Credit- Instagram)

कई लोगों में डांस को लेकर काफी क्रेज होता है। उन्हें जहां मौका मिलता है डांस से धमाल मचाने लगते हैं। बड़ी बात ये है कि इस मामले में कई बुजुर्ग भी धमाल मचाते रहते हैं। इस वायरल वीडियो (Funny Video) में आपको कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिलेगा। वीडियो में आप देख सकते हैं बैकग्राउंड में भोजपुरी गाना 'छलकत हमरो जवानिया ए राजा' गाना बज रहा है। गाना सुनते ही ताई ठुमके लगाने लगती है। ताई को डांस करता देख ताऊ पर आउट ऑफ कंट्रोल हो जाते हैं और आंटी के साथ ताल मिलाते हुए जबरदस्त अंदाज में कमर हिलाने लगते हैं। जिस अंदाज में दोनों ठुमके लगा रहे थे उसे देखकर लोग दंग रह गए। तो पहले आप भी देखें ये मजेदार वीडियो...

End of Feed