इस ऑफिस में जूता पहनना जरूरी नहीं, दरवाजे की चौखट पर दिखा जूतों का अंबार, जानें क्यों बना यह नियम

सोशल मीडिया पर एक तस्वीर इस वक्त धड़ल्ले से वायरल हो रही है। जिसमें देखा जा सकता है कि एक ऑफिस के दरवाजे के चौखट पर जूते और चप्पलों का अंबार लगा हुआ है।

दुनिया में कई कंपनियां हैं जो अपने पॉलिसी को सबसे ऊपर रखती हैं। इससे वे कोई समझौता नहीं करतीं। हाल में सोशल मीडिया पर एक कंपनी अपने अजीबोगरीब ऑफिस पॉलिसी को लेकर चर्चा में है। दरअसल, इस ऑफिस में आने वाले लोगों को अपने जूते बाहर ही उतारकर अंदर घुसना पड़ता है। यानी कि यहां पर जूते पहनकर अंदर ऑफिस में एंट्री बैन है।

दरवाजे पर जूतों के लगे अंबार की यह तस्वीर सोशल मीडिया पर इस वक्त जमकर वायरल हो रही है

दरवाजे पर जूतों के लगे अंबार की यह तस्वीर सोशल मीडिया पर इस वक्त जमकर वायरल हो रही है (X/@andrelandgraf)

कैसे शुरू हुई चर्चा?

यह कंपनी एक AI स्टार्टअप है और यह अमेरिका के कैलिफोर्निया में स्थित है। सोशल मीडिया पर इस अजीबोगरीब नियम की चर्चा खूब हो रही है। जो लोगों को सुनने में काफी अजीब लग रहा है। इस नियम की चर्चा तब तेज हुई जब सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक तस्वीर वायरल होने लगी। इस तस्वीर में देखा जा सकता है कि लकड़ी के फर्श पर कई जोड़ी जूते बिखरे हुए दिखाई दे रहे हैं। इस तस्वीर को क्यूपर्टिनो के एक डेवलपर आंद्रे लैंडग्राफ ने X अकाउंट से की थी। देखते ही देखते उनका यह पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। पोस्ट के वायरल होते ही लोगों ने इस पर कमेंट कर रिप्लाई देना शुरू कर दिया। जहां लोगों ने बताया कि, “यह तो कर्सर का ऑफिस है।”

End of Feed