वायरल न्यूज़

बर्फ में दबे शख्स को स्की करने वालों ने बचाया, खौफनाक रेस्क्यू का वीडियो हुआ वायरल

बर्फ के अंदर दबे एक शख्स को दो स्की करने वालों ने बचाया। जिसका वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो पर लोग कमेंट कर उन दोनों स्की करने वाले लोगों की बहादुरी की तारीफ कर रहे हैं।

Image

बर्फ में दबे शख्स का रेस्क्यू करते स्की करने वाले लोग (X/@CollinRugg)

सोशल मीडिया पर एक बेहद ही डरावना वीडियो इस वक्त जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें देखा जा सकता है कि बर्फ में दबे एक आदमी को दो स्की करने वाले युवकों ने बचाया। जिससे एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। यह घटना अमेरिका के कैलिफोर्निया की बताई जा रही है। यहां स्थित मशहूर स्की रिजॉर्ट Palisades Tahoe में यह घटना घटी। वीडियो में देखा जा सकता है कि गहरे बर्फ में एक व्यक्ति दबा हुआ है। जिसे दो स्की करने वाले लोग बाहर निकालने की कोशिश कर रहे हैं। इस पूरी घटना का वीडियो वहां मौजूद एक शख्स के कैमरे में कैद हो गया, जो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

बर्फ के अंदर दबा था स्की प्लेयर

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कार्सन श्मिट नाम के एक स्कीयर अपने साथी के साथ स्कीइंग कर रहे थे। तभी उनकी नजर बर्फ से बाहर निकली एक स्की के ऊपरी सिरे पर पड़ी। जिसे देख उन्हें कुछ गड़बड़ लगा और वे तुरंत वहां पहुंच कर मामला देखने गए। दोनों स्कीयर्स ने बिना देर किए वहां पर जमे बर्फ को हटाना शुरू किया।

बर्फ से रेस्क्यू कर शख्स को निकाला बाहर

कुछ ही देर में उन्होंने बर्फ के नीचे दबे शख्स का रेस्क्यू शुरू कर दिया और उसे खींचकर बार निकालने की कोशिश करने लगे। बर्फ के नीचे दबा आदमी सांस तक नहीं ले पा रहा था। वह बेहोश होने की हालत में था। अगर समय रहते ये दो स्कीयर्स उस तक नहीं पहंच पाते तो शायद अनहोनी को कोई टाल नहीं पाता और उस आदमी की मौत हो जाती। जब रेस्क्यू पूरा हुआ और बर्फ के नीचे दबे उस आदमी को बाहर निकाला गया तो वह बेसुध था, मगर जिंदा था।

वीडियो को मिले लाखों व्यूज

वीडियो के वायरल होने के बाद लोग इन दोनों स्कीयरों की बहादुरी और समझदारी की खूब तारीफ कर रहे हैं। इस वीडियो को सोशल साइट एक्स पर @CollinRugg नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे अब तक करीब 9 लाख लोगों ने देखा और 16 हजार लोगों ने लाइक किया है। वीडियो पर कई यूजर्स ने कमेंट करते हुए लिखा कि अगर वे ठीक उसी समय नहीं रुकते, तो शायद परिणाम बहुत दुखद हो सकता था।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article