वायरल न्यूज़

सुस्त नहीं, सुपरफास्ट निकला मगरमच्छ! स्पीड बोट के पीछे करंट की तरह दौड़ा यह खूंखार शिकारी

पानी में सबसे बड़ा शिकारी मगरमच्छ ही होता है। इसका जीता-जागता उदाहरण इस वक्त सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जहां एक मगरमच्छ स्पीड बोट का पीछा करता नजर आ रहा है। वीडियो को देख आपके शरीर में सिरहन पैदा हो जाएगा।

Image

पानी में बोट का पीछा करता मगरमच्छ (Facebook/@WildmanAdventures)

नदियों और झीलों का पानी आमतौर पर शांत और सुकून देने वाला लगता है। लेकिन कभी-कभी यही पानी ऐसा नजारा दिखा देता है, जिसे देखकर दिल की धड़कन तेज हो जाती है। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक स्पीड बोट तेज रफ्तार से पानी को चीरती हुई आगे बढ़ रही है। कैमरा पीछे की ओर है, इसलिए बोट के पीछे उठती लहरें साफ दिखाई दे रही हैं। तभी अचानक पानी में एक बड़ा मगरमच्छ नजर आता है। वह पूरी ताकत के साथ उसी दिशा में तैर रहा है, जिस दिशा में बोट जा रही है।

मगरमच्छ पकड़ने ही वाला था बोट

मगरमच्छ की रफ्तार देखकर लोग हैरान रह गए। कुछ सेकंड के लिए ऐसा लगता है जैसे वह बोट को पकड़ ही लेगा। उसका सिर पानी से बाहर है और शरीर तेज लहरों को चीरता हुआ आगे बढ़ रहा है। आसपास का पानी उसकी ताकत से उछल रहा है, जिससे नजारा और भी रोमांचक हो जाता है। अक्सर लोग सोचते हैं कि मगरमच्छ बहुत सुस्त होता है, लेकिन यह वीडियो उस सोच को गलत साबित करता है। जानकारों के अनुसार मगरमच्छ पानी में बहुत तेज तैराक होते हैं।

वीडियो पर लोगों ने कुए ऐसे किया रिएक्ट

यह वीडियो Wildman Adventures नाम के फेसबुक अकाउंट से शेयर किया गया है। लाखों लोग इसे देख चुके हैं और हजारों लोगों ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। एक यूजर ने मजाक में लिखा कि ऐसा लगा जैसे मगरमच्छ में भी इंजन लगा हो। वहीं किसी ने कहा कि वीडियो देखकर उसकी रूह कांप गई। हालांकि यह साफ नहीं है कि मगरमच्छ बोट पर हमला करना चाहता था या सिर्फ शोर और हलचल की वजह से उसकी तरफ बढ़ रहा था।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article