वायरल न्यूज़

आज का वायरल वीडियो (26-FEB-2026): गुलामी नहीं, आजादी चाहिए थी, सरकारी नौकरी छोड़ ऑटो चलाने लगा यह शख्स

आज का वायरल वीडियो (26-FEB-2026) Latest Trending Viral Video (ट्रेंडिंग वायरल वीडियो आज का ) Watch Online: सोशल मीडिया पर एक ऑटो चालक का वीडियो इन दिनों खूब वायरल हो रहा है। जहां ऑटो चालक का दावा है कि वह सरकारी नौकरी छोड़कर ऑटो चलाने का काम कर रहा है।

Image

ऑटो चालक ने सुनाई अपनी कहानी (Instagram/@mohtarma.records)

आज का वायरल वीडियो (26-FEB-2026): सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जहां एक ऑटो चालक अपनी कहानी सुनाते हुए नजर आ रहा है। वीडियो में शख्स को यह कहते हुए सुना जा सकता है कि उसने सरकारी नौकरी छोड़ इस ऑटो की स्टीयरिंग थामी है। ऑटो ड्राइवर की यह बात सुनकर हर कोई हैरान रह गया।

सरकारी नौकरी छोड़ चलाना शुरू किया ऑटो

वीडियो में देखा जा सकता है कि ऑटो चालक अंदर बैठी महिला सवारी को बताता है कि वह सरकारी नौकरी छोड़कर ऑटो चलाना शुरू किया था। यह सुन महिला चौंक जाती है और वह पूछती है कि भला ऐसा क्यों? उसमें पैसे अच्छे नहीं थे या फिर काम अच्छा नहीं लग रहा था? इस पर ऑटो चालक बताता है कि नौकरी में पैसे भी होने चाहिए और अच्छा भी लगना चाहिए। उस समय हमें 1500 रुपए मिल रहे थे और मैं इस ऑटो को चलाकर 5 दिन में 1500 रुपए कमा लेता हूं। ऑटो चालक यह भी बताता है कि इसी ऑटो की कमाई से उसने अभी 13 लाख रुपए का ट्रैक्टर खरीदा है।

"खुद का मालिक हूं, कोई दबाव नहीं"

ऑटो चालक की बातों को सुन महिला उससे पूछती है कि क्या आप अपने इस जीवन से संतुष्ट हो? इस पर वह ऑटो चालक कहता है कि हां, मैं संतुष्ट हूं और स्वतंत्र भी हूं। यहां हमारी अपनी मर्जी है, अपनी मर्जी से घर जाते हैं और अपनी ही मर्जी से काम पर आते हैं। अगर कभी कुछ खाने का मन हुआ तो 20 किलोमीटर दूर खाने भी चला जाता हूं। कभी 10 घंटे काम करता हूं तो कभी 15 घंटे। किसी का दबाव नहीं है और खुद का ही मालिक हूं।

सोशल मीडिया पर लोगों की प्रतिक्रिया

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @mohtarma.records नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा और हजारों लोगों ने लाइक किया है। वीडियो पर लोगों के अलग-अलग कमेंट्स भी आए हैं। जहां कुछ यूजर्स ने पूछा कि आखिर कौन सी सरकारी नौकरी में 1500 रुपये मिलते हैं? वहीं कुछ लोगों का मानना है कि शायद वह 15 हजार कहना चाह रहे होंगे। लेकिन कई लोगों ने उसकी सोच की तारीफ भी की। उनका कहना है कि अगर इंसान अपने काम से खुश और संतुष्ट है, तो वही सबसे बड़ी बात है।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article