Girlfriend Boyfriend Video: 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे है। इससे पहले प्रेमी-प्रेमिका वैलेंटाइन वीक मना रहे हैं। इस दौरान प्रेमी-प्रेमिका अपने लवर को खूबसूरत गिफ्ट दे रहे हैं और मजेदार तरीके से सेलिब्रेट करने में जुटे हुए हैं। इसी क्रम में एक प्रेमी अपनी प्रेमिका के बुलाने पर उसके घर पहुंच गया था। हालांकि, यह उसकी जिंदगी का सबसे बुरा डिसीजन था। दरअसल, प्रेमिका की मम्मी को इस बात की खबर लग गई। इसके बाद वह अपने हाथ में चप्पल लेकर प्रेमी-प्रेमिका के पास पहुंच गई।
प्रेमी-प्रेमिका की धुनाई (इंस्टाग्राम)
प्रेमी-प्रेमिका की जमकर होती है कुटाई
मम्मी के पहुंचने पर जो होता है, उसे देखकर आप प्यार करने से तौबा कर लेंगे। वीडियो में देखा जा सकता है कि प्रेमिका की मां को देखकर प्रेमी छिप जाता है। इसके बाद प्रेमिका की मम्मी अपना चप्पल उतारती हैं और प्रेमी की जमकर धुनाई करती हैं। मम्मी की धुनाई के बाद प्रेमी वहां से भाग निकलता है। इसके बाद मम्मी अपनी बेटी यानी प्रेमिका के पास पहुंच जाती हैं और उसकी भी चप्पल से धुनाई शुरू कर देती हैं। सोशल मीडिया पर इस वीडियो के सामने आने के बाद लोग प्रेमी-प्रेमिका के जमकर मजे ले रहे हैं। देखें वीडियो-
इस वीडियो के सामने आने के बाद लोग कह रहे हैं कि वैलेंटाइन वीक प्रेमी-प्रेमियों के लिए ही होता है और वह इसके हर दिन को खास बनाना चाहते हैं। इसे वह अपने लवर के साथ सेलिब्रेट करना चाहते हैं। ऐसे में बेचारे पकड़े जाएं और उनकी जमकर पिटाई हो जाए तो उनके लिए बुरी बात है। कुछ सेकंड के वीडियो में आप देख सकते हैं प्रेमी तो किसी तरह वहां से भाग निकलता है, लेकिन प्रेमिका बेचारी की जमकर पिटाई होती है। वीडियो को इंस्टाग्राम पर thejusticmemes नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो जमकर देखा और शेयर किया जा रहा है।
