Viral Video: नई-नवेली दुल्हन ने संभाली ट्रेन की कमान, शादी के बाद साड़ी पहनकर ड्यूटी पर पहुंची लोको पायलट

शादी के बाद खूबसूरत साड़ी पहनकर ड्यूटी पर पहुंची महिला ट्रेन पायलट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। लोग महिला के काम के प्रति समर्पण और आत्मविश्वास की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

शादी के बाद अक्सर लोग कुछ दिन आराम करने और परिवार के साथ समय बिताने के बारे में सोचते हैं लेकिन सोशल मीडिया (Social Media) पर एक नई-नवेली दुल्हन का वीडियो लोगों का दिल जीत रहा है। इस महिला ने शादी के बाद अपनी जिम्मेदारी से पीछे हटने के बजाय खूबसूरत साड़ी पहनकर ट्रेन पायलट के रूप में ड्यूटी संभाली। उनका यह अंदाज देखकर लोग उनकी तारीफ कर रहे हैं। इस वीडियो में महिला एक ट्रेडिशनल साड़ी पहने नजर आ रही है। शादी के बाद उनके चेहरे पर नई जिंदगी की खुशी है, तो वहीं अपने काम के प्रति जिम्मेदारी भी साफ दिख रही है। महिला अपनी परंपरा को निभाते हुए अपनी प्रोफेशनल लाइफ को भी पूरी अहमियत देती दिख रही है।

newly married woman train pilot reports for duty wearing a beautiful saree viral video

साड़ी पहनकर ड्यूटी पर पहुंची नई-नवेली दुल्हन (X/@izeennatrana)

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:

साड़ी पहनकर संभाली अपनी जिम्मेदारी

इंडियन कल्चर में साड़ी को खास जगह दी जाती है। शादी के बाद कई महिलाएं ट्रेडिशनल कपड़ों में नजर आती हैं। इस महिला की खास बात यह है कि उसने साड़ी पहनकर अपने काम पर पहुंचने का फैसला किया। वह ट्रेन पायलट के रूप में अपनी ड्यूटी निभाती नजर आ रही है। महिला का यह वीडियो सोशल मीडिया पर इस वक्त जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो (Video) को सोशल मीडिया के तमाम प्लेटफॉर्म्स पर शेयर किया जा रहा है। हमने यह वीडियो सोशल साइट एक्स पर पोस्ट करने वाली @izeennatrana नाम के अकाउंट से लिया है।

End of Feed