Nagin Ka Video: सोशल मीडिया में एक हैरान करने वाला वीडियो छाया हुआ है। इसमें एक नागिन जमीन के अंदर अपने अंडों की रखवाली करते हुए कैमरे में कैद हुई है। इतना ही नहीं जब किसी ने उसके करीब जाने की कोशिश की तुरंत फन मार दिया। नागिन का ऐसा रूप देखकर खुदाई कर रहे मजदूर भी गोली की रफ्तार से भाग निकले। अंडों की रखवाली करते हुए नागिन का ये वीडियो अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर छाया हुआ है। इसपर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं। वीडियो अभी तक हजारों की तादाद में व्यूज बटोर चुका है।
जमीन में अंडों की रखवाली करती दिखी नागिन। (Photo- Instagram)
अंडों की रखवाली करती दिखी नागिन
शुरुआत से वीडियो देखने पर मालूम होता है कि किसी शख्स ने जमीन में खुदाई का काम शुरू करवाया। इसके लिए मजदूर आते हैं और जमीन खोदना शुरू कर दिया। शुरुआत में किसी को भी अंदाजा नहीं होता है कि उनका किसी खतरनाक नागिन से सामने होने वाला है। मजदूर खुदाई करते हैं कि एकाएक उन्हें नागिन को फुफकारने की आवाज सुनाई दी। जब धीरे-धीरे मिट्टी हटाई गई तो फन फैलाए नागिन सामने बैठी थी। उसके करीब में बहुत सारे अंडे भी नजर आते हैं। देखकर साफ लगता है कि नागिन अपने अंडों की हिफाजत कर रही है।
देखिए वीडियो
फ्रेम के आखिर में देखेंगे कि किसी ने नागिन को जमीन से बाहर निकालने की कोशिश की तो गुस्सैल रूप नजर आ गया। इसमें नागिन इतनी जोर से फन मारती है कि सभी कई फीट पीछे जाकर खड़े हो गए। फ्रेम में ये एक ऐसा नजारा है जो सबसे ज्यादा देखने लायक है। वीडियो इंस्टाग्राम पर murliwalehausla24 नाम से भी शेयर किया गया है।
