VIDEO: 5 साल के बच्चे ने गाया ‘जन गण मन’, आनंद महिंद्रा भी हुए फैन! नागालैंड को लेकर कही ये बात

नागालैंड के 5 साल के वांगनाओ याटो ने शानदार अंदाज में ‘जन गण मन’ गाकर सबका दिल जीत लिया। वीडियो देखकर आनंद महिंद्रा भी हुए प्रभावित और इसे सोशल मीडिया पर शेयर किया।

देशभक्ति की भावना किसी उम्र की मोहताज नहीं होती। इसका एक खूबसूरत उदाहरण नागालैंड के 5 साल के बच्चे वांगनाओ याटो ने पेश किया है। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर याटो ने जिस आत्मविश्वास और मासूमियत के साथ राष्ट्रगान ‘जन गण मन’ गाया, उसने वहां मौजूद लोगों का दिल जीत लिया। अब उसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो ने उद्योगपति आनंद महिंद्रा का भी ध्यान अपनी ओर खींचा। याटो की आवाज सुनकर वह इतने प्रभावित हुए कि उन्होंने वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर कर दिया। इसके साथ उन्होंने नागालैंड की खूबसूरती और वहां घूमने की इच्छा भी जाहिर की।

nagaland 5 year old yato wangnao jan gan man anand mahindra viral video

5 साल के बच्चे का जन गण मन गाते हुए वीडियो को आनंद महिंद्रा ने किया शेयर (X/@anandmahindra)

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें

मासूम आवाज में गाया राष्ट्रगान

वायरल वीडियो (Viral Video) में देखा जा सकता है कि छोटा सा याटो लोगों के सामने खड़ा दिखाई देता है। उसके सामने दर्शक मौजूद हैं और वह पूरे आत्मविश्वास के साथ राष्ट्रगान गा रहा है। उसकी आवाज में मासूमियत है, लेकिन गाने का अंदाज काफी आत्मविश्वास से भरा है। महज 5 साल की उम्र में याटो ने जिस तरह से पूरे राष्ट्रगान को गाया, उसे देखकर लोग उसकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। खास बात यह है कि बच्चा बिना किसी झिझक के सबके सामने खड़ा होकर गाता नजर आया। पीछे बड़े-बड़े आला अधिकारी राष्ट्रगान के दौरान झंडे को सलामी देते हुए सावधान की मुद्रा में खड़े दिख रहे हैं।

End of Feed