मटक-मटक कर चलती हैं ये बकरियां, जैसी चाल वैसा ही इनका नाम, पाकिस्तान में खूब पाला जाता है इन्हें

सोशल मीडिया पर बकरियों की एक खास प्रजाति का वीडियो इस वक्त जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें बकरियों का एक समूह नाचते हुए चल रही हैं। इन बकरियों की चाल को देख लोग हैरान हैं। इन बकरियों का नाम भी उनके इसी चाल को देखते हुए रखा गया है।

प्रकृति ने कई तरह के जीव-जंतुओं को बनाया है। जिनमें से कुछ जानवरों की प्रवृति ऐसी होती है, जिसे देख हम इंसान चकित रह जाते हैं। इनमें से ही एक हैं पाकिस्तान में पाए जाने वाली ये खास बकरियां। जो मटक-मटक कर चलती है, इन्हें अगर आप चलते हुए देख लें तो आपको ऐसा लगेगा कि ये बकरियां चलते वक्त नाच रही हैं।

बकरियों का वीडियो हुआ वायरल

बकरियों का वीडियो हुआ वायरल (X/@AMAZlNGNATURE)

ये भी पढ़ें:

डांस करते हुए चल रही हैं बकरियां

इस खास प्रजाति के बकरियों के एक समूह का वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें वे अपने मालिक के साथ कहीं जा रही हैं। इस दौरान वे बकरियां कुछ ऐसे चल रही हैं, जैसे वे अपनी गर्दन हिला-हिलाकर नाच रही हों। इन बकरियों को नाची बकरी कहा जाता है। जो पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में पाई जाती हैं। खासतौर पर झांग, मुल्तान और मुजफ्फरगढ़ जैसे इलाकों में पाई जाती है। ये बकरियां आम बकरियों की तुलना में आकार में बड़ी होती है। जिन्हें मीट के लिए बड़े स्तर पर पाला जाता है।

End of Feed