ये कैसे हुआ...जमीन से चली गोली ने 3500 फुट की उंचाई पर उड़ रहे विमान में कर दिया छेद, पैसेंजर घायल

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 2, 2022, 09:21 PM IST

यह अजीब घटना म्यांमार में घटी है। शिकार हुआ विमान 3,500 फीट की ऊंचाई पर उड़ रहा था। इतनी ऊंचाई तक आम बंदूक की गोली का पहुंचना असंभव सा है। इस घटना के बाद, म्यांमार नेशनल एयरलाइंस के कार्यालय ने घोषणा की कि वो इस रूट पर उड़ान सर्विस को अनिश्चित काल के लिए रद्द कर रहा है।

KEY HIGHLIGHTS
  • अपने आप में किसी चमत्कार से कम नहीं है ये घटना
  • सरकार ने विद्रोहियों पर लगाया है हमले का आरोप
  • विद्रोहियों ने हमले से किया है इनकार

म्यांमार से एक ऐसी खबर आ रही है, जिसे जानकर आप भी चौंक जाएंगे। 3500 फीट की ऊंचाई पर उड़ रहे एक विमान को जमीन से गोली चलाकर निशाना बनाया गया है। इस हमले में गोली विमान को भेदती हुई एक पैसेंजर को जा लगी।

Myanmar plane

गोली लगने के बाद घायल हुआ शख्स (फोटो- cabin_crew_club)

विमान म्यांमार नेशनल एयरलाइंस का था। हवा में गोली लगने से एक यात्री घायल हो गया। गोली विमान के बीच के इंजन के पास लगी थी। ब्रिटिश समाचार एजेंसी द सन के अनुसार, विमान 3,500 फीट की ऊंचाई पर और हवाई अड्डे के उत्तर से लगभग चार मील की दूरी पर उड़ रहा था। घटना के बाद, लोइकाव में म्यांमार नेशनल एयरलाइंस के कार्यालय ने घोषणा की कि शहर के लिए सभी उड़ानें अनिश्चित काल के लिए रद्द कर दी गई हैं।

End of Feed