Myanmar Earthquake: मलबे के नीचे 15 घंटे तक दबकर भी जिंदा रहा परिवार, रोंगटे खड़े कर देगा ये वायरल Video

Myanmar Earthquake Video: म्यांमार में 28 मार्च को दोपहर के भोजन के समय म्यांमार में 7.7 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया था। ये भूकंप दक्षिण-पूर्व एशियाई देश में एक शताब्दी से अधिक समय में आया सबसे शक्तिशाली भूकंप था।

Myanmar Earthquake Video: म्यांमार में बीते दिनों आए खतरनाक भूकंप से चारों ओर त्राहिमाम मचा। इस प्राकृतिक आपदा में 2000 से अधिक लोगों की जान चली गई, बचाव दल के लोग अब भी लोगों को बचाने के लिए प्रयास कर रहे हैं। इस बीच मौत के मुंह से निकलकर आए लोगों की कहानियां सामने आ रही हैं। सोशल मीडिया पर एक वीडियो में एक बुजुर्ग महिला और उसकी दो किशोर पोतियों को उनके नष्ट हो चुके घर के मलबे के नीचे एक छोटे से एयर पॉकेट में फंसते हुए दिखाया गया है। वीडियो में यूजर्स लड़कियों को मदद के लिए चीखते-पुकारते देख सकते हैं। दावा है कि, तीनों लोग मलबे के नीचे 15 घंटे तक फंसे रहे उसके बाद बचावकर्मियों ने बड़ी मुश्किल से उन्हें सुरक्षित बाहर निकाला।

भूकंप के बाद फंसे लोग।

सीएनएन को दिए बयान में महिलाओं ने अपने कष्टदायक अनुभव को शेयर किया। बताया कि, महिलाएं अपने ढह चुके मकान के मलबे के नीचे बचावकर्मियों के आने का पांच घंटे तक इंतजार करती रहीं थीं। एक महिला ने बताया कि, 'हम पूरी तरह से अंधेरे में फंस गए थे, लेकिन अच्छी बात यह थी कि हमारे पास एक फोन था, और हम इसकी रोशनी का उपयोग करके देख सकते थे। अगर हमारे पास वह नहीं होता, तो हम मर जाते। हम एक-दूसरे के ऊपर से मलबा हटाने के लिए देख सकते थे।' दूसरी महिला ने कहा कि, 'फंसे रहने के दौरान, हमने सीखा कि कुछ भी स्थायी नहीं है, और मृत्यु से पहले सबसे महत्वपूर्ण काम एक खुशहाल जीवन जीना और बहुत सारे अच्छे काम करना है। बुरे काम मत करो, क्योंकि कर्म तुम्हारा पीछा करेगा।'

End of Feed