Muslim Couple Wedding : इस मुस्लिम जोड़े ने मंदिर में किया निकाह, पहली बार मंदिर में पढ़ी गई कुरान

  • Authored by: Siddharth Pandya
  • Updated Jul 4, 2023, 03:56 PM IST

Muslim Couple Wedding : गुजरात के जूनागढ़ में पिछले दिनों दरगाह विवाद में हिंसा के बाद अब कौमी एकता मजबूत करने वाला मामला सामने आया है। एक मुस्लिम कपल का मंदिर में निकाह हुआ। इस मौके पर काजी भी मौजूद रहे। उन्होंने पूरे निकाह को संपन्न कराया।

Muslim Couple Wedding : गुजरात के जूनागढ़ में पिछले दिनों एक दरगाह को नोटिस दिए जाने पर भारी हिंसा हुई थी। पूरे मामले ने काफी तूल पकड़ लिया था। अब जूनागढ़ से कौमी एकता की मिसाल बनने वाला मामला भी सामने आया है। जूनागढ़ के एक मंदिर में मुस्लिम जोड़े ने शादी की।

​Muslim Couple Wedding, Muslim Couple Nikah in Mandir, Viral News

मंदिर में संपन्‍न हुआ निकाह।

गुजरात के जूनागढ़ में पिछले दिनों दरगाह विवाद में हिंसा के बाद अब कौमी एकता मजबूत करने वाला मामला सामने आया है। एक मुस्लिम कपल का मंदिर में निकाह हुआ। इस मौके पर काजी भी मौजूद रहे। उन्होंने पूरे निकाह को संपन्न कराया। मंदिर में अंदर मुस्लिम कपल के शादी करने इस्लामिक रीति-रिवाज से शादी की। जूनागढ़ में यह शादी ऐसे वक्त पर हुई है जब शहर में मजेवाड़ी गेट के पास स्थित गेबन शाह पीर की दरगाह का मामला गरमाया हुआ है। पिछले दिनों यहां पर हिंसा भी हुई थी।

End of Feed