“मेरे ऑटो में किस करना मना है!” लड़कियों की इज्जत का पहरेदार बना ड्राइवर, सीट के पीछे चिपकाया अजीबोगरीब नोटिस

आपने अक्सर देखा होगा कि ऑटो, बस या फिर अन्य सवारी वाहनों के पीछे कभी-कभी शेरो-शायरी लिखी दिखती है तो कभी जीवन दर्शन की बातें, लेकिन हाल में ही सोशल मीडिया पर एक ऑटो की तस्वीर वायरल हुई जिस पर एक नोटिस चिपकी हुई दिखी, जिसमें साफ-साफ शब्दों में लिखा है कि, "मेरे ऑटो में किस करना मना है।"

मुंबई की सड़कों पर ऑटो मिलना मुश्किल हो या न हो, लेकिन मनोरंजन आपको जरूर मिल जाएगा। जिसके वीडियो और तस्वीरें अक्सर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल होती है। मगर इस बार सोशल मीडिया पर जो तस्वीर वायरल हो रही है। उसने लोगों के हंसी का डोज पूरा कर दिया।

ऑटो रिक्शे में चस्पा की गई नोटिस

ऑटो रिक्शे में चस्पा की गई नोटिस (Instagram/@emoboisofindia)

सोशल मीडिया पर वायरल हुई यह तस्वीर

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @emoboisofindia नाम के अकाउंट से इस तस्वीर को शेयर किया गया है। हालांकि असल में इस तस्वीर को सबसे पहले इंस्टाग्राम यूजर अंतरा भिड़े (@berrytartsy) ने शेयर की थी। दरअसल, अंतरा मुंबई में एक ऑटो में बैठीं थीं और तभी उनकी नजर अपने सामने चिपके नीले रंग के कागज पर पड़ी। जहां एक नोटिस चस्पा किया गया था। अतंरा ने अपने कैमरे का फोकस उस नोटिस पर किया और एक तस्वीर क्लिक कर ली। जिसे उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया। नोटिस में ऑटो वाले ने अपनी सवारियों से आग्रह करते हुए कुछ हिदायतें दी हैं। जिसकी पूरी एक लंबी लिस्ट है।

End of Feed