कैब बुक करने के बाद नहीं आया ड्राइवर, फिर भी खुश होकर पैसेंजर ने दे दी 5 स्टार रेटिंग, वजह जान दिल हार बैठेंगे

Viral News: कस्टमर ने मुंबई के बोरीवली से ठाणे की राइड बुक की थी। हालांकि, कैब ड्राइवर ने राइड​​ कैंसिल कर दी। राइड कैंसिल करने से पहले ड्राइवर ने बेहद ही सम्मानजनक और साफ तरीके से अपनी मजबूरी भी बताई।

KEY HIGHLIGHTS
  • मुंबई से सामने आई दिल छूने वाली खबर
  • कस्टमर ने बोरीवली से ठाणे की राइड की थी बुक
  • ड्राइवर ने सॉरी बोलकर कैंसिल कर दी राइड

Viral News: महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई से एक दिल छूने वाली घटना सामने आई है। यहां एक कैब ड्राइवर ने बुकिंग के बाद भी राइड कैंसिल कर दी, इसके बावजूद कस्टमर ने 5 स्टार रेटिंग दे दी। अब आप सोच रहे होंगे कि जब कैब ड्राइवर ने राइड कैंसिल कर दी तो कस्टमर ने उसे क्यों 5 स्टार रेटिंग दे दी। तो चलिए हम आपको इसके आगे की पूरी दास्तान बताते हैं, जिसे जानकर आपका भी दिल खुश हो जाएगा। अब यह घटना सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।

Cab (1)

प्रतीकात्मक तस्वीर (iStock)

कैब कैंसिल करने के बाद भी कस्टमर ने दिया 5 स्टार रेटिंग

बता दें कि कस्टमर ने मुंबई के बोरीवली से ठाणे की राइड बुक की थी। हालांकि, कैब ड्राइवर ने राइड कैंसिल कर दी। राइड कैंसिल करने से पहले ड्राइवर ने बेहद ही सम्मानजनक और साफ तरीके से अपनी मजबूरी भी बताई। दरअसल, ड्राइवर ने बुकिंग एक्सेप्ट करने के बाद रास्ते के किराए और समय का हिसाब लगाया। इसके बाद उसे मालूम हुआ कि डेढ़ घंटे की यात्रा के लिए सिर्फ 250 रुपये ही मिलेंगे। इससे उसे कोई फायदा नहीं होने वाला। आमतौर पर ऐसी स्थिति में ड्राइवर गाड़ी बुक करने वाले कस्टमर को बिना कुछ बताए राइड कैंसिल कर देते हैं।

End of Feed