ये मुंबई में ही मुमकिन है! स्कूटर पर स्कूटी लादकर चले जा रहे थे दो यार, Video पर ऐसा रहा लोगों का रिएक्शन

आज तक आपने लोगों को स्कूटर या बाइक पर फ्रिज, गैस सिलेंडर, बेड, छोटी आलमारी, यहां तक कि सोफा भी लादकर ले जाते हुए देखा होगा, लेकिन हाल में सोशल मीडिया पर एक ऐसा नजारा देखने को मिला जिसे शायद ही कभी किसी ने देखा होगा। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक स्कूटर पर दो लड़के स्कूटी को ही लादकर लिए जा रहे हैं।

इस देश में मुंबई एक ऐसा शहर है, जहां हर वक्त लोगों को संघर्ष करना पड़ता है। यहां रहने वालों की जिंदगी में सुबह उठते ही जंग शुरू हो जाती है। चाहे बात लोकल ट्रेन में चढ़ने की हो या फिर ट्रैफिक ही क्यों न हो, यहां हर पल लोगों को संघर्ष करना पड़ता है। ऐसे में इस थकान भरी जिंदगी में कुछ न कुछ ऐसा करिश्मा होता रहता है, जिसे देख लोगों को अपनी थकान भूल जोरदार हंसी आ जाती है। हाल में ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे देख लोगों की आंखें फटी की फटी रह गई।

स्कूटर पर स्कूटी लादकर ले जाते हुए लड़के

स्कूटर पर स्कूटी लादकर ले जाते हुए लड़के (Instagram/@andheriwestshitposting)

इस वीडियो ने कर दी सारी हदें पार

आपने अब तक बाइक पर फ्रिज, गैस सिलेंडर, और पूरा का पूरा सोफा तक ले जाते हुए देख लिया होगा, लेकिन इस वीडियो में जो कुछ भी दिखा, उसने तो सारी हदें पार कर दी। वीडियो में देखा जा सकता है कि मुंबई की सड़क पर एक स्कूटर फर्राटे भरते हुए कहीं जा रहा है, लेकिन स्कूटर पर जो नजारा देखने को मिला, उसने लोगों को हैरत में डाल दिया। लोग इस स्कूटर का वीडियो अपने मोबाइल में रिकॉर्ड करने लगे, जो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

End of Feed