मुंबई के ऑटो ड्राइवर ने दिल जीत लिया, हिंदी से मराठी सीखने के लिए ऑटो में रखी Phrase Sheet

मुंबई के हिंदी भाषी ऑटो ड्राइवर ने मराठी सीखने के लिए अपने ऑटो में Hindi to Marathi Phrase Sheet लटका दी। जिसमें हिंदी शब्दों को मराठी में अनुवाद करके लिखा गया है।

महाराष्ट्र में इन दिनों भाषा और पहचान को लेकर बहस चल रही है। इसी बीच मुंबई के एक हिंदी भाषी ऑटो ड्राइवर की छोटी सी कोशिश का वीडियो (Video) इन दिनों खूब वायरल हो रहा है। जिसमें देखा जा सकता है कि ड्राइवर ने मराठी सीखने के लिए अपने ऑटो में हाथ से लिखी एक खास Hindi to Marathi Phrase Sheet लटका रखी है। जिसकी मदद से वह अपने यात्रियों से मराठी में बात करने की कोशिश करता है।

mumbai auto driver learning marathi from phrase sheet viral Video

मुंबई ऑटो ड्राइवर का वीडियो हुआ वायरल (Instagram/@Timesnow_trending)

हिंदी शब्दों के मराठी अनुवाद

वायरल वीडियो (Viral Video) को लेकल बताया जा रहा है कि ऑटो ड्राइवर हिंदी बोलता है, लेकिन मुंबई में रोजाना काम करने के दौरान उसे अलग-अलग तरह के यात्रियों से बात करनी पड़ती है। ऐसे में उसने स्थानीय भाषा सीखने का यह सबसे शानदार रास्ता चुना। इसके लिए उसने कुछ जरूरी हिंदी शब्दों और उनके मराठी मतलब की एक लिस्ट तैयार की और उसे अपने ऑटो में लटका दिया।

End of Feed